नमस्कार, जॉब एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स बात DRDO और कर्नाटक लोक सेवा आयोग में निकली वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात भारत की नई ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू की। टॉप जॉब्स में बात NEET UG 2024 एग्जाम्स के लिए NTA की गाइडलाइंस की। करेंट अफेयर्स 1. 46वें अंटार्कटिक ट्रिटी कंसंल्टेटिव मीटिंग की मेजबानी करेगा भारत
मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस ने 2 मई को कहा है, कि भारत 46वें अंटार्कटिक ट्रिटी कंसंल्टेटिव मीटिंग (ATCM 46) की मेजबानी करेगा। इसी दौरान, कमिटी फॉर इंवायरमेंट प्रोटेक्शन (CEP 26) की 26वीं बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। ATCM 46 और CEP 26 का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस और नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशियन रिसर्च (NCPOR) सहयोग से किया जाएगा। इस वर्ष इसमें 60 से अधिक देशों के 350 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसका आयोजन भारत के कोच्चि में लुलु बोलगट्टी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। अंटार्कटिका के नाजुक इकोसिस्टम की सुरक्षा और क्षेत्र में साइंटिफिक रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए ये बैठकें महत्वपूर्ण हैं। 2. प्रतिमा सिंह DPIIT की डायरेक्टर बनी
प्रतिमा सिंह को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के नए डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया। वे 2009 बैच की इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर हैं। सेंट्रल स्टाफ स्कीम के तहत प्रतिमा सिंह को नियुक्त किया गया है। प्रतिमा सिंह का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से पांच साल तक के लिए या अगले आदेश तक जारी रहेगा। DPIIT, भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ कमर्स एंड इंडस्ट्री) के तहत एक केंद्रीय सरकारी विभाग है। 3. वैशाली रमेश बाबू को मिली ग्रैंडमास्टर की उपाधि
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने 2 मई को भारत की युवा शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेश बाबू को ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया। कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद वैशाली तीसरी भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर हैं। वैशाली ने पिछले साल स्पेन में लोब्रेगेट ओपन टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर के लिए जरुरी 2500 ELO अंक हासिल किये थे। इस उपाधि की आधिकारिक घोषणा टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के दौरान FIDE काउंसिल की बैठक के बाद की गई थी। 4. CPI के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज यानी 3 मई को तड़के में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव भी थे। वह 70 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। अंजान ने लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 के राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीता। अतुल कुमार अंजान, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. DRDO में 127 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास को मौका
डीआरडीओ के तहत रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) ने 127 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट व अन्य ट्रेड्स में की जाएंगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा आयु सीमा : अधिकतम 55 साल। 2. इंजीनियर्स के लिए 313 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 35 वर्ष
कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) ने विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट kpsc.kar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विषयों में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए 300 पद और लाइब्रेरियन के लिए 13 पद शामिल हैं। आयु सीमा : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : जूनियर इंजीनियर : मैकेनिकल इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। लाइब्रेरियन : लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा। सरकारी नौकरियों की ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. NEET UG 2024 5 मई को, NTA की गाइडलाइंस जानें कल यानी 5 मई को NEET UG 2024 एग्जाम आयोजित हो रहा है। इसके लिए NTA ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। कपडों को लेकर NTA ने कहा कि स्टूडेंट्स इलैबोरेट या लंबी बाह के कपड़े पहनकर एग्जाम देने न जाएं। साथ ही स्टूडेंट्स को जूतों की जगह स्लिपर्स या सैंडल पहनने के लिए कहां गया है। जो कैंडिडेट्स कोई धार्मिक आर्टिकल पहनते हैं, वो 12.30 बजे इसकी जानकारी सेंटर पर दे दें। एग्जाम हॉल में कैंडिडेट्स कोई भी इंस्ट्रूमेंट, पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग या पर्स, पेपर जिसपर कुछ लिखा या प्रिंट किया गया हो, खाने की सामग्री या पानी नहीं लेकर जा सकते। इसके अलावा NEET UG एडमिट कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और ओरिजनल ID प्रूफ जरूर लेकर जाएं। 2. ‘संपूर्ण शिक्षा कवच’ योजना की मदद से 61 स्टूडेंट्स ने IIT-JEE मेन्स में सफलता पाई भारत सरकार की ‘संपूर्ण शिक्षा कवच’ योजना की मदद से IIT-JEE मेन्स एग्जाम में 61 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। इनमें 33 स्टूडेंट्स ने 90 प्लस पर्सेंटाइल और 6 ने 99 प्लस पर्सेंटाइल हासिल किया है। संपूर्ण शिक्षा कवच योजना ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा और उन्हें हायर एजुकेशन और रोजगार के अवसर देने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस और दूसरी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से 11वीं- 12वीं के स्टूडेंट्स को कोचिंग और NEET-JEE जैसे बड़े एग्जाम्स की तैयारी करवाई जाती है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…