Sunday, September 8, 2024
HomeMiscellaneousएशिया कप के लिए श्रीलंका महिला टीम का ऐलान:8 टीमें ले रही...

एशिया कप के लिए श्रीलंका महिला टीम का ऐलान:8 टीमें ले रही हैं हिस्सा; भारत-पाकिस्तान का मैच कल

श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका में ही खेला जाना है। पहला मैच नेपाल और यूएई के बीच खेला जाना है। इसी दिन दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
श्रीलंका ने बुधवार को टीम की घोषणा की। उसने अपनी टीम की कमान चमारी अथापथु ​​​​​ को सौंपी है। टीम में अनुभवी तिकड़ी उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया और अनुष्का संजीवनी को श्रीलंका की टी-20 टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में आराम दिया गया था।
टीम में रश्मिका सेवंदी और इमेशा दुलानी की जोड़ी को भी शामिल किया गया है। वहीं अनुभवी स्पिनर ओशादी रणसिंघे और विकेटकीपर-बल्लेबाज कौशिनी नुथ्यांगना को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
बाएं हाथ की स्पिनर शशिनी गिम्हानी सबसे युवा सदस्य हैं, जो इस साल के अंत में 16 साल की हो जाएंगी। श्रीलंका की टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, इनोशी प्रियदर्शनी, काव्या कविंदी, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना महिला एशिया कप में 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा
महिला एशिया कप का नौवां सीजन शुक्रवार से श्रीलंका के दांबुला में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमें 10 दिन में 15 मुकाबले खेलेंगी। इस बार थाईलैंड, मलेशिया, नेपाल और यूएई जैसी उभरती टीमों को भी एंट्री मिली है। थाईलैंड का यह चौथा टूर्नामेंट है। वहीं, मलेशिया और नेपाल दो-दो बार खेल चुकी हैं। यूएई का यह दूसरा सीजन होगा। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. वुमंस टीम इंडिया को ग्रुप ए में पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है. मेजबान श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है।
पिछली बार पाक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था थाईलैंड
थाईलैंड ने पिछले साल एशिया कप में पाक को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 20 साल की थिपाच पुट्टावॉन्ग कप्तानी करेंगी। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व खिलाड़ी नितीश सालेकर कोच हैं। टीम बांग्लादेश, मलेशिया, श्रीलंका के साथ ग्रुप बी में हैं। अन्य खबरें भी पढ़ें… श्रीलंका दौरे पर सूर्या बन सकते हैं कप्तान:गंभीर की नजर लॉन्ग टर्म ऑप्शन पर, प्लान पर हार्दिक से भी बात की श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के टी-20 कप्तान हो सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद भारतीय टीम को नए कप्तान की तलाश थी। सूर्यकुमार को नई जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे हार्दिक की इंजरी की समस्या बड़ी वजह मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें ओलिंपिक में 9 दिन बाकी, 90 लाख टिकट बिके:ओपनिंग में छह लाख फैंस की उम्मीद, इंडिया के 117 एथलीट, 140 सपोर्ट स्टाफ पेरिस ओलिंपिक शुरू होने में 9 दिन बाकी हैं। पेरिस 3 ओलिंपिक की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर होगा। इससे पहले लंदन में 3 ओलिंपिक हो चुके हैं। पेरिस में इससे पहले ओलिंपिक साल 1900 व 1924 में हुए थे जबकि लंदन ने 1908, 1948, 2012 में मेजबानी की थी। पूरी खबर पढ़ें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments