Thursday, September 19, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 10 सितंबर:सुप्रीम कोर्ट में 6 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त,...

करेंट अफेयर्स 10 सितंबर:सुप्रीम कोर्ट में 6 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त, गृह मंत्री ने I4C के तहत चार प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की आत्मकथा ‘फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स’ का विमोचन हुआ। रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 26,000 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया। वहीं, एपल ने आईफोन-16 सीरीज और एपल वॉच सीरीज 10 लॉन्च किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL)
1. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में 6 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किए : केंद्र सरकार ने 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) के पद पर 6 सीनियर एडवोकेट की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के आदेश पर इन ASG की नियुक्ति की गई है। (i) सीनियर एडवोकेट एस. द्वारकानाथ (ii) सीनियर एडवोकेट अर्चना पाठक दवे (iii) सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (iv) सीनियर एडवोकेट बृजेंद्र चाहर (v) सीनियर एडवोकेट राघवेंद्र पी. शंकर (vi) सीनियर एडवोकेट राजकुमार भास्कर ठाकरे (राजा ठाकरे) 2. गृह मंत्री ने I4C के तहत चार प्लेटफॉर्म्स का उद्घाटन किया : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 अगस्त को इंडियन साइबर कोऑर्डिनेशन सेंटर्स यानी I4C के तहत चार प्लेटफॉर्म्स का उद्घाटन किया। इससे देश में साइबर अपराध से लड़ने में मदद मिलेगी। I4C की स्थापना 2018 में गृह मंत्रालय (MHA) के तहत की गई थी। 3. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स का 64वां वार्षिक सत्र नई दिल्ली में आयोजित हुआ : सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने 9 अगस्त को नई दिल्ली में अपना 64वां वार्षिक सत्र आयोजित किया। इस दौरान SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग ने वित्त वर्ष 2024 में 20 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा, देश में एकत्रित कुल GST में इसका योगदान 14-15 प्रतिशत है। कॉन्ट्रैक्ट (CONTRACT)
4. रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ 26,000 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया : रक्षा मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 26,000 करोड़ रुपए का समझौता किया है। इसके तहत सुखोई-30MKI एयरक्राफ्ट के 240 एयरो-इंजन खरीदे जाएंगे। इस कदम को सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को बढ़ावा मिलेगी। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT)
5. आईफोन-16 और एपल वॉच सीरीज 10 लॉन्च : एपल ने 9 Di आईफोन-16 लॉन्च कर दिया है। इस बार आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव एपल इंटेलिजेंस है। इसके अलावा कैमरा कंट्रोल के लिए साइड में नया बटन दिया है। बुक (BOOK)
6. कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की आत्मकथा ‘फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स’ का विमोचन हुआ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की आत्मकथा ‘फाइव डिकेड्स इन पॉलिटिक्स (Five Decades in Politics)’ का 9 अगस्त को दिल्ली में विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
10 सितंबर का इतिहास : 1887 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द बल्लभ पंत का जन्म हुआ था। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद के शासन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद के परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाद में प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के अधीन भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। कृषि विकास, शिक्षा और भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण जैसे योगदान के लिए पंत को जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments