Tuesday, September 17, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 6 सितंबर:विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए; पैरालिंपिक...

करेंट अफेयर्स 6 सितंबर:विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हुए; पैरालिंपिक में प्रवीण कुमार ने हाईजंप में गोल्‍ड जीता

मनीष कुमार गुप्ता अरुणाचल प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी नियुक्त हुए। मशहूर फिल्म क्रिटिक और राइटर अरुणा वासुदेव का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (National) 1. विनेश फोगाट-बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विनेश फोगाट हाल ही हुए पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर है। वहीं बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 2 गोल्ड मेडल दिलाए हैं। नियुक्ति (Appointment) 2. मनीष कुमार गुप्ता अरुणाचल प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी बनाए गए: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनीष कुमार गुप्ता को अरुणाचल प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है। इससे पहले वो दिल्ली के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के पद पर थे। जहां वो एडिशनल सीएस के तौर पर दिल्ली सरकार के 7 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। स्‍पोर्ट्स (Sports) 3. मेंस हाई जंप में प्रवीण कुमार ने गोल्ड जीता: पैरालिंपिक गेम्स में भारत के प्रवीण कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही भारत अब 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में 14वें नंबर पर पहुंच गया है। 4. पैरालिंपिक गेम्स में जूडो में भारत को पहला मेडल मिला: 5 सितंबर को पैरालिंपिक गेम्स में इतिहास रचते हुए कपिल परमार ने जूडो में भारत को पहला मेडल दिलाया है। जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने मेंस J-1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 5. विक्रम राठौर नोएडा टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड से जुड़े: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरु होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टॉफ में शामिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी है। निधन (OBITUARY) 6. मशहूर फिल्म क्रिटिक और राइटर अरुणा वासुदेव का निधन: 5 सितंबर को मशहूर फिल्म क्रिटिक और राइटर अरुणा वासुदेव का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि उनका 21 दिनों से मल्टी-स्पेशलिटी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी और अल्जाइमर था। आज का इतिहास (Today’s history) 6 सितंबर का इतिहास: 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए समलैंगिक रिश्तों को मंजूरी दी थी। 1991: सोवियत संघ ने तीन बाल्कन राष्ट्रों एस्टोनिया, लाट्विया और लिथुआनिया को 50 साल के कम्युनिस्ट शासन से आजाद किया था। 1988: 11 साल की उम्र में थॅामस ग्रेगोरी इंग्लिश चैनल पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बने। 1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ। 1969: अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली। आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 1965: भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर हमला किया। 1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments