Thursday, September 19, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 9 सितंबर:अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान 2 दिन...

करेंट अफेयर्स 9 सितंबर:अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान 2 दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे; अब्देलमदजीद तेब्बौने दोबारा अल्जीरिया के राष्ट्रपति बने

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान 2 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। iPhone कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आज रात 10:30 बजे होगा। वहीं, अब्देलमदजीद तेब्बौने दोबारा अल्जीरिया के राष्ट्रपति बने। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान 2 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे : अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज 9 सितंबर को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका औपचारिक स्वागत किया। भारत में वह दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 2. iPhone 16 सीरीज का लॉन्च इवेंट आज : iPhone बनाने वाली कंपनी एपल का साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आज रात 10:30 होगा। इवेंट का नाम ‘इट्स ग्लोटाइम’ है। iPhone 16 सीरीज में AI फीचर्स के साथ चार मॉडल्स- iPhone 16, iPhone 16 प्लस, iPhone 16 प्रो और iPhone 16 प्रो मैक्स पेश हो सकते हैं। नेशनल (NATIONAL) 3. कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल्स के लिए रैंकिंग प्रणाली शुरू करेगी भारत सरकार : भारत सरकार ने 8 सितंबर को कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल्स के लिए रैंकिंग प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं की बढ़ती संख्या के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं प्रदान करना है, जो अपनी शिक्षा और करियर को एक साथ आगे बढ़ा रही हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. अब्देलमदजीद तेब्बौने दोबारा अल्जीरिया के राष्ट्रपति बने : 8 सितंबर को अल्जीरिया के 78 वर्षीय निवर्तमान राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को भारी बहुमत से फिर से चुना गया। अल्जीरिया की नेशनल इंडिपेंडेंट अथॉरिटी फॉर इलेक्शन के प्रमुख मोहम्मद चार्फी के अनुसार राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने ने वैध मतों में से 94.65 प्रतिशत मत हासिल किया। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 5. सानियर IAS अधिकारी तुहिन कांत पांडे केंद्रीय वित्त सचिव बने : केंद्र सरकार ने 8 अगस्त को सीनियर IAS अधिकारी तुहिन कांत पांडे को केंद्रीय वित्त सचिव नियुक्त किया है। पिछले महीने टीवी सोमनाथन को बतौर कैबिनेट सचिव नियुक्त किए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। तुहिन पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं। स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS) 6. दिल्ली सरकार ने एक जनवरी तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाया : दिल्ली सरकार ने 9 अगस्त को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसके निर्देश दिए हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 9 सितंबर का इतिहास : 1850 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिंदी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था। भारतेंदु हरिश्चंद्र को आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह कहा जाता है। इन्होंने 35 वर्षों के अपने अल्प जीवनकाल में लगभग 10 वर्षों तक हिंदी साहित्य जगत में गद्य और पद्य विधा में वो रच दिया जो इतिहास बन गया। इसके चलते हिंदी साहित्य में ‘आधुनिक काल’ के पहले युग का आरंभ भी भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाम पर ही रखा गया था, जिसे ‘भारतेंदु युग’ के नाम से जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments