फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से शुरु होने वाले ओलिंपिक के लिए टेबल टेनिस के इवेंट के ड्रॉ का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा पेरिस 2024 ओलिंपिक में विमेंस सिंगल्स इवेंट के पहले राउंड में ग्रेट ब्रिटेन की 18 साल की अन्ना हर्सी से भिड़ेंगी। ओलिंपिक 2024 की 18वीं सीड बत्रा ने टोक्यो 2020 में विमेंस सिंगल्स में तीसरे राउंड में जगह बनाई थीं। रियो 2016 में डेब्यू करने के बाद यह उनका तीसरा ओलिंपिक होगा। वहीं अन्ना हर्सी ओलंपिक में अपना डेब्यू करेंगी। वर्ल्ड में 28वें नंबर की खिलाड़ी बत्रा हर्सी से स्टैंडिंग में आगे हैं, जो 103वें स्थान पर काबिज हैं। भारत के स्टार पैडलर शरत कमल मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में स्लोवेनिया के 27 साल के डेनी कोजुल से भिड़ेंगे। कोजुल ने टोक्यो 2020 में भाग लिया था जबकि शरत कमल का पांचवां ओलिंपिक होगा। मेंस टीम इवेंट में भारत के सामने कड़ी चुनौती
मेंस टीम इवेंट में भारत को अपने पहले राउंड में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा टीम शुरुआती राउंड में चार बार के गोल्ड मेडलिस्ट पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से भिड़ेगी। हरमीत प्रिलिमिनरी राउंड से करेंगे शुरुआत
हरमीत देसाई अपने मेंस सिंगल्स अभियान की शुरुआत प्रिलिमिनरी राउंड से करेंगे। देसाई का सामना 27 जुलाई को जॉर्डन के जैद अबो यमन से होगा। विमेंस और विमेंस सिंगल्स के प्रिलिमिनरी राउंड में तीन-तीन मैच होंगे। प्रिलिमिनरी राउंड के विनर राउंड ऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगे। अगर हरमीत देसाई प्रिलिमिनरी राउंड जीत जाते हैं, तो उनका सामना मुख्य ड्रॉ में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के फेलिक्स लेब्रन से होगा। 27 जुलाई से शुरु होंगे टेबल टेनिस के इवेंट्स
पेरिस 2024 में टेबल टेनिस इवेंट्स 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच होंगे। मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स, मेंस टीम और विमेंस टीम समेत सभी पांच इवेंट साउथ पेरिस एरिना में खेली होंगे। यह खबर भी पढ़ें… भारत का ओलिंपिक अभियान आज से शुरू:क्वालिफिकेशन मैच में निशाना साधेंगे 6 तीरंदाज; इनमें से 2 चौथा ओलिंपिक खेल रहे भारतीय टीम गुरुवार को पेरिस ओलिंपिक 2024 में तीरंदाजी से अपने अभियान का आगाज करने जा रही है। लेस इनवैलिड्स गार्डन में होने जा रहे क्वालिफिकेशन राउंड में सभी 6 तीरंदाज हिस्सा लेंगे। इनमें दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय शामिल हैं, जो चौथा ओलिंपिक खेल रहे हैं। पूरी खबर…
पेरिस ओलिंपिक टेबल टेनिस इवेंट के ड्रॉ जारी:अन्ना हर्सी से भिड़ेंगी मनिका बत्रा; भारतीय मेंस टीम का पहले राउंड में चीन से होगा सामना
RELATED ARTICLES