राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला गया। भारत को पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली। वहीं, नीता अंबानी दूसरी बार IOC की सदस्य बनीं। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. राष्ट्रपति भवन के दो भवनों का नाम बदला: 25 जुलाई को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर दरबार हॉल का नाम बदल कर ‘गणतंत्र मंडप’ कर दिया गया। अशोक हॉल का भी नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ किया गया है। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. एचजीएस धालीवाल अंडमान और निकोबार के DGP बने: 25 जुलाई को गृह मंत्रालय ने हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। उन्हें DGP देवेश चंद्र श्रीवास्तव की जगह नियुक्ति मिली है। 3. मयंक जोशी बहामास कॉमनवेल्थ के हाई कमिश्नर बने: 24 जुलाई को विदेश मंत्रालय ने मयंक जोशी को बहामास कॉमनवेल्थ में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया। वे अपने कार्यकाल के दौरान किंग्स्टन में रहेंगे। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 4. भारत को मिली पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप की मेजबानी: 24 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप 2024 हिमाचल प्रदेश में होने की घोषणा की। उन्होंने शिमला में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। स्पोर्ट (SPORT) 5. नीता अंबानी दूसरी बार IOC की सदस्य बनीं: 24 जुलाई को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने नीता अंबानी को फिर से सदस्य चुना। उन्हें कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया यानी वे 100% वोट के साथ चुनीं गईं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 25 जुलाई का इतिहास: 1978 में आज ही के दिन इंग्लैंड के मैनचेस्टर में दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुई ने जन्म लिया था। नवंबर 1977 में एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर लेसली और पीटर नाम के पति-पत्नी पर IVF तकनीक का ट्रायल शुरू हुआ था। दोनों के स्पर्म और एग मिलाकर लैब में भ्रूण बनाया गया। इस भ्रूण को लेस्ली के गर्भाश्य में इम्प्लांट किया गया था।