Saturday, September 21, 2024
HomeGovt JobsCTET एग्जाम डेट्स में बदलाव:अब 15 दिसंबर को होगी परीक्षा; 16 अक्टूबर...

CTET एग्जाम डेट्स में बदलाव:अब 15 दिसंबर को होगी परीक्षा; 16 अक्टूबर फॉर्म भरने की लास्ट डेट

CBSE ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 एग्जाम की डेट्स रीशेड्यूल कर दी हैं। ये एग्जाम पहले 1 दिसंबर 2024 को होना था, जो अब 15 दिसंबर 2024 को होगा। कैंडिडेट्स ज्यादा होने पर एग्जाम 14 दिसंबर 2024 को भी आयोजित कराया जा सकता है। फीस MCQ बेस्ड होंगे दोनों पेपर
CTET के दोनों पेपर में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स यानी MCQ पूछे जाएंगे। पेपर I उन कैंडिडेट्स के लिए है जो पहली से पांचवी क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। पेपर II उन कैंडिडेड्टिस के लिए है जो छठवीं से आठवीं क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। कैंडिडेट्स इन दोनों एग्जाम में अपियर हो सकते हैं। दोनों ही पेपर 150-150 मार्क्स के होंगे। केंद्र सरकार के स्कूलों में पा सकते हैं नौकरी
CTET क्वालिफाई करने वाले टीचर्स देशभर के उन सभी स्कूलों में नौकरी पा सकते हैं जो केंद्र सरकार के तहत आते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप और दिल्ली के स्कूलों में भी नौकरी पा सकते हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूल भी CTET के स्कोर के आधार पर टीचर्स को नौकरी देते हैं। साथ ही स्टेट TET के अलावा कई राज्य CTET के स्कोर को भी मान्यता देते हैं। ऐसे राज्यों के स्कूलों में नौकरी के लिए भी CTET क्वालिफाइड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments