Sunday, September 8, 2024
HomeGovt JobsNEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित:NTA बोला- एक...

NEET में ग्रेस मार्क विवाद, जांच के लिए पैनल गठित:NTA बोला- एक हफ्ते में रिपोर्ट देगा: 67 छात्रों को AIR 1 रैंक मिली

केंद्र सरकार ने NEET-UG में ग्रेस अंक विवाद को फिर से जांचने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह जानकारी शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दी। NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि कमेटी से एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद यह तय होगा कि आगे क्या करना है। नीट यूजी-2024 के रिजल्ट पर सवाल उठ रहे हैं। NTA ने 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क दिए हैं। आरोप है कि इससे 67 छात्रों की ऑल इंडिया रैंक 1 आई। नीट यूजी-2024 में 24 लाख बच्चे बैठे थे। रिजल्ट 4 जून को आया था। डायरेक्टर जनरल सिंह ने बताया कि हमारी कमेटी 1563 कैंडिडेट्स और 6 सेंटर्स की जांच करेगी, जहां ग्रेस मार्क्स मिले हैं। हमारे पास सेंटर्स की मॉनिटरिंग के लिए CCTV हैं। सेंटर्स की रिपोर्ट्स भी हैं। ये सेंटर्स मेघालय, बहादुरगढ़ (हरियाणा), दंतेवाड़ा, बालोद (छत्तीसगढ़‌), सूरत (गुजरात) और चंडीगढ़ के हैं। इस बीच रिजल्ट में गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली और कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई हैं। एग्जाम में टॉपर्स की बढ़ी हुई संख्या, मार्किंग स्कीम से अलग ग्रेस मार्क्स देना, आंसर की में बदलाव और एग्जाम से पहले ही पेपर लीक जैसे आरोप लगाए गए हैं। परीक्षा का रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद से ही लगातार NTA पर गड़बड़ियों के आरोप लग रहे थे। सबसे पहले जानते हैं कि NTA पर NEET UG एग्जाम को लेकर क्या सवाल खड़े हुए… सवाल 1 – एग्जाम में 67 कैंडिडेट्स को कैसे मिली ऑल इंडिया रैंक 1, जबकि पिछले 5 सालों से हर साल सिर्फ 2 से 3 कैंडिडेट्स ही रैंक 1 पर साथ होते थे। इस बार क्या बदला ? अब जानते हैं NTA ने इन आरोपों पर क्या जवाब दिए हैं.. जवाब 1 – 44 बच्चों को आंसर की में बदलाव होने के बाद मिले 720/720, टॉपर्स की संख्या हुई 67
NEET UG में 67 कैंडिडेट्स ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। NTA ने कहा है कि ऐसा NCERT की पुरानी और नई किताब में अंतर होने की वजह से हुआ है। NTA ने कहा है कि हमारे देश में घर के बड़े भाई-बहनों की पुरानी किताबों से उनके भाई-बहन पढ़ाई करते हैं। ऐसे में पुरानी किताब के हिसाब से दिए गए आंसर को गलत नहीं ठहरा सकते। पुरानी NCERT में लिखे स्टेटमेंट पूरी तरह सही नहीं
एग्जाम में केमिस्ट्री के सेक्शन में एटम से रिलेटेड एक सवाल पूछा गया था। स्टूडेंट्स को सवाल के जवाब में ये बताना था कि क्वेश्चन के साथ दिए गए स्टेटमेंट में से कौन से दो स्टेटमेंट्स सही हैं। 29 मई को NTA ने NEET UG की प्रोविजनल आंसर की रिलीज की। इसमें ऑप्शन 1 को सही माना गया था। इस जवाब पर 10,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पुरानी NCERT के आधार पर आपत्ति जताई। NTA की तरफ से प्रोविजनल आंसर की जारी होने पर जो ऑब्जेक्शन आए, उस पर जांच होने से ये पता चला कि इस सवाल का जवाब पुरानी और नई NCERT किताबों के हिसाब से अलग-अलग होगा। पुरानी किताब की स्टेटमेंट गलत है, लेकिन क्योंकि NCERT को स्टैंडर्ड सिलेबस माना गया है इसलिए किताब में गलती होने की वजह से एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं की जा सकती। NTA ने सवाल के ऑप्शन 1 को सही माना, बाद में ऑप्शन 3 के लिए दिए बोनस मार्क्स
पुरानी NCERT किताब के मुताबिक सही स्टेटमेंट था कि हर एलिमेंट के एटम स्टेबल होते हैं। जबकि नई NCERT किताब में लिखा है कि ज्यादातर एलिमेंट्स के एटम स्टेबल होते हैं। इस क्वेश्चन के लिए ऑप्शन 1 सही है। यानी, पहला स्टेटमेंट सही और दूसरा गलत है। दरअसल, रेडियोएक्टिव एलिमेंट्स के एटम स्टेबल नहीं होते हैं। ऐसे में ऑप्शन 1 यानी पहला स्टेटमेंट सही है, लेकिन दूसरा गलत है, ये इस सवाल का सही जवाब होगा। सवाल 2 – एक ही एग्जाम सेंटर से 6 बच्चों को ऑल इंडिया रैंक 1 मिली है। इस बार फुल स्कोर करने वाले बच्चों की संख्या कैसे बढ़ गई ? जवाब 2 – 67 में से 44 स्टूडेंट्स ने बोनस मार्क्स की वजह से स्कोर किया 720/720
NTA ने कहा है कि जिन 67 स्टूडेंट्स को 720 मार्क्स मिले हैं, उन सभी को टॉपर नहीं माना जाएगा। 67 में से 44 स्टूडेंट्स को आंसर की में बदलाव होने की वजह से बोनस मार्क्स मिले हैं। इस वजह से इन स्टूडेंट्स ने 720/720 का परफेक्ट स्कोर किया है। परफेक्ट स्कोर करने वाले सबसे ज्यादा 11 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 8, महाराष्ट्र के 7, आंध्र प्रदेश और बिहार के 4-4 स्टूडेंट्स हैं। 44 स्टूडेंट्स को मिले 5 बोनस मार्क्स, इनका स्कोर पहुंचा 720/720
NTA ने उन सभी स्टूडेंट्स को 5 नंबर दिए, जिन्होंने दोनों में से किसी भी स्टेटमेंट को मार्क किया था। NTA के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि इस वजह से कम से कम 44 स्टूडेंट्स जो 715 स्कोर कर रहे थे, उनके 5 मार्क्स बढ़ाकर 720 हो गए। 2021 के बाद NEET UG में कभी नहीं आए 3 से ज्यादा टॉपर्स
2021 के बाद किसी भी साल NEET UG एग्जाम में तीन से ज्यादा स्टूडेंट्स टॉपर नहीं बने हैं। 2019 और 2020 में सिर्फ एक स्टूडेंट ने एग्जाम में टॉप किया जबकि 2021 में तीन स्टूडेंट्स, 2022 में एक स्टूडेंट और 2023 में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया। NCERT किताबें ही हैं NEET UG के लिए स्टैंडर्ड सिलेबस : NTA
NTA से जुड़े एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्टैंडर्ड सिलेबस NCERT किताबें ही हैं। इसलिए हमने उन सभी स्टूडेंट्स को बोनस मार्क्स दिए हैं, जिन्होंने ऑप्शन 3 मार्क किया था। थर्ड ऑप्शन के हिसाब से 1 और 2 दोनों स्टेटमेंट्स सही हैं। NTA के अधिकारी ने आगे कहा- ऐसी सिचुएशन दोबारा न बने, इसके लिए हम काम करेंगे। फिलहाल, हमने NCERT को क्लास 12 की NCERT किताबों के पुराने और नए एडिशन में अंतर को लेकर कुछ नहीं कहा है। इस साल NEET UG का एग्जाम हो चुका है। इसमें अब NCERT भी कुछ नहीं कर सकती। करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन
इस साल कुल 23.81 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जबकि पिछले साल कुल 20.87 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। हल्द्वानी के कोचिंग इंस्टीट्यूट NEETIIT Academy के डायरेक्टर शुभम राय का कहना है कि एग्जाम के लिए 4 लाख ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन इस रेशियो में पेपर का डिफिकल्टी लेवल नहीं बढ़ाया गया। पिछले साल की तुलना में केमिस्ट्री और बायोलॉजी का सेक्शन आसान था। जबकि फिजिक्स थोड़ा डिफिकल्ट था। ऐसे में देश भर से 24 लाख बच्चों में से 20-23 बच्चे 720/720 स्कोर कर ले जाएं, ये संभव है। हालांकि, बोनस मार्क्स मिलने की वजह से 44 ज्यादा बच्चों को परफेक्ट स्कोर मिल गया। सवाल 3 – एग्जाम की मार्किंग स्कीम के हिसाब से हर सही जवाब के लिए 4 नंबर और गलत जवाब के लिए -1 नंबर दिए जाते हैं। क्वेश्चन पेपर में टोटल मार्क्स 720 हैं। ऐसे में एग्जाम में मैक्सिमम स्कोर 720/720 या 716/716 हो सकता है। वहीं, अगर कोई गलत आंसर मार्क करता है तो उसे मैक्सिमम मार्क्स 715 मिल सकते हैं, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स को 718 या 719 मार्क्स भी दिए गए हैं। ऐसा क्यों? जवाब 3 – NTA के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर एग्जाम हॉल में एंट्री में देरी होने या टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से कैंडिडेट्स का समय बर्बाद हुआ। इसकी वजह से नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस बनाई गई। इस आधार पर कुछ कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इसकी वजह से ऐसे कैंडिडेट्स के टोटल मार्क्स 718 या 719 हैं। इसी साल NEET UG के बाद स्टूडेंट्स ने सेंटर पर गड़बड़ी की वजह से समय बर्बाद होने को लेकर याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस बनाई थी। सवाल 4 – तय डेट से 10 दिनों पहले एग्जाम का रिजल्ट क्यों जारी किया गया ? जवाब 4 – NTA ने कहा है कि एजेंसी ने लगभग 23 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट एग्जाम के 30 दिनों के बाद ही डिक्लेयर कर दिया। ऐसा तय समय में रिजल्ट डिक्लेयर करने और एग्जाम की पूरी प्रोसेस समय पर पूरा करने के लिए किया गया है। इससे पहले JEE Mains सेशन 1 का रिजल्ट एग्जाम के बाद सिर्फ 11 और JEE Mains सेशन 2 का रिजल्ट सिर्फ 15 दिनों के अंदर डिक्लेयर कर दिया गया था। एक ही सेंटर से 6 ऑल इंडिया टॉपर्स होने पर नहीं दिया कोई जवाब
NTA ने अब तक हरियाणा के एक ही एग्जाम सेंटर से 6 ऑल इंडिया टॉपर्स होने के बारे में कुछ नहीं कहा है। हर साल देश के प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर अपने इंस्टीट्यूट से टॉपर क्लेम करने की कोशिश करते हैं। इस साल Aakash इंस्टीट्यूट ने 21 टॉपर्स, Allen ने 27 और Narayana और Chaitanya ने 9-9 टॉपर्स क्लेम किए हैं, लेकिन किसी भी इंस्टीट्यूट ने हरियाणा के इन 6 बच्चों को टॉपर के तौर पर क्लेम नहीं किया है। स्कोर कार्ड में 371 मार्क्स, आंसर की मिलाने पर 670
कुछ स्टूडेंट्स का कहना है कि NTA की तरफ से जारी किए गए स्कोर कार्ड में और आंसर की से खुद आंसर मिलाने पर अलग-अलग मार्क्स मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि NTA की तरफ से गलत स्कोरकार्ड जारी किए गए हैं। भोपाल की एक स्टूडेंट का कहना है कि खुद आंसर की मिलाने पर उसका स्कोर 617 है, जबकि स्कोर कार्ड में उसे 370 मार्क्स मिले हैं। सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स ऐसे और मामलों को लेकर पोस्ट कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments