Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsउत्तराखंड बोर्ड...10वीं में 89% और 12वीं में 82% स्टूडेंट पास:10वीं में पिथौरागढ़...

उत्तराखंड बोर्ड…10वीं में 89% और 12वीं में 82% स्टूडेंट पास:10वीं में पिथौरागढ़ की प्रियांशी ने टॉप किया, 12वीं में पीयूष और कंचन बने संयुक्त टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। 10वीं में 89.14% स्टूडेंट पास हुए हैं। वहीं पिथौरागढ़ की प्रियांशी रावत ने प्रदेश टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले हैं। 12वीं में 82.63% स्टूडेंट पास हुए हैं। इसमें 78.97% लड़के जबकि 85.96% लड़कियां शामिल हैं। इंटरमीडिएट में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया और नैनीताल की कंचन जोशी ने टॉप किया है। जबकि रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा और ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की वेबसाइट ubse.uk.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुई थी। जो 16 मार्च को सम्पन्न हो गई थी। 12वीं के टॉपर पीयूष बोले-भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में करेंगे काम 12वीं के टॉपर अल्मोड़ा के पीयूष खोलिया ने कहा, भविष्य में रिसर्च के क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने कामयाबी के लिए स्कूल के शिक्षक और अपनी मां को श्रेय दिया है। पीयूष कोहलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के छात्र हैं। प्रधानाचार्य ने कहा, पीयूष मेधावी छात्र है। आज उसकी मेहनत रंग लाई है और स्कूल के साथ अल्मोड़ा का नाम भी रोशन किया है। 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 2,10,354 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 10वीं के 1,32,115 परीक्षार्थी थे। जबकि 12वीं में 94748 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए उत्तराखंड बोर्ड की ओर से प्रदेश भर में 1228 सेंटर्स बनाए गए थे। 27 मार्च से कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू हुआ था
परीक्षा के बाद 27 मार्च से प्रदेश के 29 केन्द्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हुआ था। जिसमें 3574 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 10 अप्रैल तक चला। अब आपको 2023 के टॉपरों के बारे में बताते हैं…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments