Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousएक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे:DC इस सीजन पावरप्ले में...

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे:DC इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोने वाली टीम; रिकॉर्ड्स

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-2024 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दिल्ली ने होमग्राउंड पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। मैच में कुल 20 छक्के लगे। इसी के साथ इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगने का रिकॉर्ड बन गया। दिल्ली ने इस सीजन पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट खोए। वहीं दिल्ली 200 रन डिफेंड करने में लगातार 13वीं बार कामयाब रहा। मैच रिकॉर्ड्स… 1. एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगे
IPL 2024 में अब तक कुल 1125 सिक्स लग चुके है। इसके साथ ही पिछले सीजन बना रिकॉर्ड टूट गया। पिछले सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगे थे, जिनकी संख्या 1124 थी। हालांकि, इस सीजन यह रिकॉर्ड लीग स्टेज में ही टूट गया। 2. पावरप्ले में दिल्ली ने सबसे ज्यादा विकेट गंवाए
इस सीजन पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा विकेट गंवाए हैं। टीम ने 14 मैचों में पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर्स में 28 विकेट खोए। वहीं, इस मामले में लखनऊ आज 5 विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर आ गई। 3.DC-LSG के बीच एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक मैच में टॉप एग्रीगेट स्कोर यानी सबसे ज्यादा टोटल रन बने। मंगलवार को हुए मैच में दिल्ली ने 208 और लखनऊ ने 189 रन बनाए यानी कुल 397 रन बने। इससे पहले साल 2022 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली -लखनऊ मैच में 384 रन बने थे। 4. दिल्ली ने 13वीं बार 200+ रन डिफेंड किए
दिल्ली ने लगातार 13वीं बार 200+रन डिफेंड किए है। कोई भी टीम अब तक दिल्ली के खिलाफ 200+ रन चेज नहीं कर सका है। अब तक लखनऊ और मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोई 200+ रन चेज नहीं किया है। मुंबई 14 बार और लखनऊ 2 बार ये कारनामा कर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments