Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 06 मई:इंडियन मेन-वुमन रिले टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई...

करेंट अफेयर्स 06 मई:इंडियन मेन-वुमन रिले टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया, करीना कपूर खान UNICEF इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं

मणिपुर के इंफाल में स्कूल ऑन व्हील्स योजना का शुभारंभ हुआ। मैकलेरन के F1 रेसर लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स रेस जीत ली। वहीं, इजराइल सरकार ने देश में कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा पर बैन लगा दिया। स्पोर्ट्स (SPORTS) 1. इंडियन मेन-वुमन रिले टीम ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई: 6 मई को भारतीय महिला और पुरुष रिले टीम ने 4×400 मीटर रिले में पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। बहामास में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में भारतीय महिला टीम दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रही। पुरुष टीम ने भी अपने दूसरे हिट में दूसरे स्थान पर रह कर पेरिस के लिए क्वालिफाई कर लिया। 2. लैंडो नॉरिस ने पहली F1 रेस जीती: 5 मई को मैकलेरन के F1 रेसर लैंडो नॉरिस ने मियामी ग्रैंड प्रिक्स रेस जीत ली। लैंडो के F1 करियर की यह पहली जीत है। 24 वर्षीय लैंडो नॉरिस बेल्जियम रेसिंग ड्राइवर हैं। नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. करीना कपूर UNICEF इंडिया की नेशनल एंबेसडर बनीं: 4 मई को यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड (UNICEF) इंडिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। करीना 2014 से UNICEF के साथ सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में जुड़ी हुई हैं। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 4. मणिपुर में स्कूल ऑन व्हील्स परियोजना का उद्धाटन: 5 मई को मणिपुर के इंफाल में स्कूल ऑन व्हील्स योजना का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने इसका उद्धाटन किया। इस योजना से मणिपुर के राहत शिविरों में रह रहे बच्चों को शिक्षा मिलेगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. नेतन्याहू ने कतर के मीडिया हाउस पर बैन लगाया: 5 मई को इजराइल सरकार ने देश में कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा पर बैन लगा दिया। इजराइली पुलिस ने अलजजीरा के ऑफिस पर रेड भी की। इसमें कैमरा समेत काफी सामान को सीज किया गया है। निधन (OBITUARY) 6. ‘टाइटैनिक’ में कैप्टन बने एक्टर बर्नार्ड हिल का निधन: 5 मई को हॉलीवुड एक्टर बर्नार्ड हिल का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह फिल्म टाइटैनिक में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ का रोल प्ले करने के लिए जाने जाते थे। हालांकि अभी तक बर्नार्ड के निधन की वजह पता नहीं चल पाई है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 06 मई का इतिहास: 1967 में आज के दिन ही डॉ. जाकिर हुसैन देश के तीसरे और पहले मुस्लिम राष्ट्रपति चुने गए थे। यह इकलौता राष्ट्रपति चुनाव था, जिसमें सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार थे। जाकिर हुसैन का कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments