Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 07 जून:सरबजोत सिंह ने देश को पहला गोल्ड दिलाया, नागी...

करेंट अफेयर्स 07 जून:सरबजोत सिंह ने देश को पहला गोल्ड दिलाया, नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी ‘रामसर साइट’ में शामिल

RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी। दुनिया का सबसे लंबा पैदल सस्पेंशन ब्रिज खुला। वहीं, पाकिस्तान UNSC का अस्थायी सदस्य बना। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी: 7 जून को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार 8वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बढ़ेगी। 2. भारत 82 रामसर साइट के साथ तीसरे स्थान पर: 4 जून को भारत सबसे ज्यादा रामसर साइट्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। बिहार के नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट में शामिल किया गया, जिससे देश में वेटलैंड्स की संख्या 82 हो गई है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास लिया: 6 जून को भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 39 वर्षीय सुनील ने कुवैत के खिलाफ करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो गोलरहित ड्रॉ रहा। 4. सरबजोत सिंह ने शूटिंग में गोल्ड जीता: 6 जून को जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड मिला। सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. दुनिया का सबसे लंबा पैदल सस्पेंशन ब्रिज खुला: 6 जून को हंगरी के स्टोटरली जॉजुली में पैदल यात्रियों के लिए दुनिया का सबसे लंबा दोतरफा सस्पेंशन ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस ब्रिज की लंबाई करीब 800 मीटर और चौड़ाई 1.2 मीटर है। 6. पाकिस्तान UNSC का अस्थायी सदस्य बना: 6 जून को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के 5 अस्थायी सदस्य चुनने के लिए वोटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान को अस्थायी सदस्य के रूप में चुन लिया गया। 193 सदस्यीय UNSC ने गुप्त मतदान के जरिए 5 देशों का चयन किया। 7. पहली बार इंसानों में बर्ड फ्लू वायरस मिला: 5 जून को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बर्ड फ्लू के मामले में बढ़ोतरी होने के बाद पहली इंसानी मौत की पुष्टि की है। मेक्सिको में एक व्यक्ति की H5N2 वायरस से मौत हो गई, जो पहले कभी किसी इंसान में नहीं पाया गया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 07 जून का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही क्रिकेट के वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी। इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट में 8 देशों ने हिस्सा लिया था। वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसमें भारत मैच हार गया था। इंग्लैंड ने 60 ओवर में 4 विकेट पर 335 रन बनाए थे। टीम इंडिया 60 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments