Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 09 मई:DMSRDE ने रैमजेट फ्यूल का सफल परीक्षण किया, केकी...

करेंट अफेयर्स 09 मई:DMSRDE ने रैमजेट फ्यूल का सफल परीक्षण किया, केकी मिस्त्री HDFC लाइफ के चेयरमैन बने

सफायर मीडिया ने 261 करोड़ रुपए में 92.7 बिग एफएम को खरीदा। गूगल ने वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया। वहीं, सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… डिफेंस (DEFENCE) 1. लिक्विड रेजीमेंट फ्यूल का सफल परीक्षण हुआ: 9 मई को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सोशल मीडिया पर एयर ब्रीथिंग इंजन के लिए लिक्विड रेजीमेंट फ्यूल बनाने की जानकारी दी। डिफेंस मटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DMSRDE) ने 8 मई को इस फ्यूल का सफल परीक्षण किया। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. केकी मिस्त्री HDFC लाइफ के चेयरमैन बने: 8 मई को HDFC लाइफ कंपनी ने बताया कि इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (IRDAI) ने केकी मिस्त्री को अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दे दी। केकी को पूर्व चेयरमैन और नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक एस पारिख की जगह नियुक्त किया गया। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT) 3. गूगल ने वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया: 8 मई को टेक कंपनी गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्राइवेट डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया। इस ऐप में यूजर्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,लॉयल्टी कार्ड,गिफ्ट कार्ड, इवेंट टिकट और पास सहित अन्य चीजों को स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं। निधन (OBITUARY) 4. सलाम बिन रज्जाक का निधन: 7 मई को नवी मुंबई में मशहूर उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक का निधन हो गया। 83 वर्षीय रज्जाक का निधन लंबी बीमारी की वजह से हुआ। सलाम के करीबी दोस्त सुसिम सहानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। 5. सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा: 8 मई को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी के चलते पित्रोदा का दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। बिजनेस (BUSINESS) 6. सफायर मीडिया ने 92.7 बिग एफएम खरीदा: 6 मई को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने 92.7 बिग एफएम को खरीदने के लिए सफायर मीडिया के रिजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी। अनिल अंबानी के रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क स्वामित्व वाली बिग एफएम का मालिकाना हक अब सफायर मीडिया के पास चला गया है। 09 मई का इतिहास: 1653 में आज के दिन ही आगरा में ताजमहल बनकर तैयार हुआ था। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। इसे बनने में 22 साल का समय लगा था। सफेद मार्बल से बनी इस इमारत के मुकाबले दुनिया में दूसरी कोई और इमारत नहीं है, इसलिए इसे दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments