Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 10 जून:प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की...

करेंट अफेयर्स 10 जून:प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं अनामिका

पूजा तोमर पहली भारतीय UFC चैंपियन बनीं। कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वहीं, इजराइल ने अलजजीरा पर लगे बैन को बढ़ाया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने: 10 जून को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के नेता प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें और कैबिनेट मंत्रियों को राजधानी गंगटोक के पवजोर स्टेडियम में शपथ दिलाई। 2. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बने: 9 जून को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ दिलाई। पीएम मोदी के साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. पूजा तोमर UFC चैंपियन बनीं: 8 जून को भारत की पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं। अमेरिका में पूजा ने अपनी डेब्यू फाइट में ब्राजील की रेयानो डास सेंटोस को हराया। 4. कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन जीता: 9 जून को स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2024 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। अल्कारेज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया। डिफेंस (DEFENCE) 5. सब-लेफ्टिनेंट अनामिका पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं: 8 जून को अरक्कोणम तमिलनाडु में INS रजाली पर पासिंग आउट परेड हुई। इसमें सब लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव को हेलीकॉप्टर पायलट की ग्रेजुएशन डिग्री दी गई। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 6. इजराइल ने अलजजीरा पर लगे बैन को बढ़ाया: 9 जून को इजराइल ने कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा पर लगे बैन को 45 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। इजराइल सरकार ने हमास जंग में रिपोर्टिंग से नाराजगी के चलते 5 मई को अलजजीरा पर बैन लगाया था। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 10 जून का इतिहास: 1986 में आज के दिन ही भारत ने पहली बार इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीता था। भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। भारतीय कप्तान कपिल देव ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments