Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 10 मई:वाइस एडमिरल संजय भल्ला नेवी के चीफ ऑफ पर्सनल...

करेंट अफेयर्स 10 मई:वाइस एडमिरल संजय भल्ला नेवी के चीफ ऑफ पर्सनल नियुक्त हुए, मिखाइल मिशुस्टिन रूस के प्रधानमंत्री बने

कॉलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उमा सोफिया श्रीवास्तव ने मिस टीन यूएसए 2023 खिताब छोड़ा। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म अवॉर्ड्स वितरित किए। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नियुक्ति (APPOINTMENT) 1. संजय भल्ला नेवी के चीफ ऑफ पर्सनल बने: 10 मई को राष्ट्रपति भवन वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ पर्सनल का पदभार संभाला। संजय को 1 जनवरी 1989 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 2. मिखाइल मिशुस्टिन रूस के प्रधानमंत्री बने: 10 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिखाइल मिशुस्टिन को देश के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्ति की। मिखाइल ने रूसी कानून के मुताबिक 16 जनवरी 2020 में पहली बार प्रधानमंत्री पद संभाला था। 3. मिस टीन यूएसए उमा सोफिया ने खिताब छोड़ा: 8 मई को भारतीय मूल की उमा सोफिया श्रीवास्तव ने मिस टीन यूएसए 2023 का खिताब छोड़ दिया। 17 वर्षीय उमा को सितंबर 2023 में मिस टीन यूएसए प्रतियोगिता के विजेता का ताज पहनाया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेवादा के रेनो शहर में हुआ था। स्पोर्ट (SPORTS) 4. कॉलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की: 10 मई को 37 साल के न्यूजीलैंड बैटर कॉलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे। मुनरो ने टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम में नहीं चुने जाने के बाद संन्यास लेने का ऐलान किया। अवॉर्ड (AWARD) 5. 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण, 56 पद्मश्री विजेता सम्मानित: 9 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। यह पद्म अवॉर्ड्स वितरण का दूसरा हिस्सा था। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पुरस्कार विजेताओं के परिजन भी शामिल हुए। बिजनेस (BUSINESS) 6. SBI का Q4FY24 में मुनाफा 24% बढ़ा: 9 मई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के आंकड़े जारी किए। SBI का सालाना आधार पर मुनाफा 23.98% बढ़कर 20,698 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में सरकार बैंक ने 16,695 करोड़ का नेट मुनाफा दर्ज किया था। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 10 मई का इतिहास: 1994 में आज ही के दिन नेल्सन मंडेला साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। मंडेला ने देश में अश्वेतों के के साथ रंगभेद और अमानवीय बर्ताव के खिलाफ आवाज उठाई थी। भारत सरकार ने 1990 में मंडेला को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था। वह भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी थे। 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments