Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 11 जून:संग्राम सिंह MMA में शामिल होने वाले पहले भारतीय...

करेंट अफेयर्स 11 जून:संग्राम सिंह MMA में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष बनेंगे, हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत

पेरिस ओलिंपिक के लिए मनु भाकर दो कैटेगरी में सिलेक्ट हुईं। मलावी के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत हुई। वहीं, भारत को 500 साल पुरानी मूर्ति वापस मिलेगी। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. मलावी के उपराष्ट्रपति की प्लेन क्रैश में मौत: 11 जून को अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस क्लॉस चिलिमा समेत 9 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। 10 जून को एक सैन्य विमान सोलोस चिलिमा को लेकर राजधानी लिलोंग्वे से रवाना हुआ था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत: 11 जून को स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप 2025 के मेजबान देश की घोषणा की। FIH ने वर्ल्ड कप के लिए भारत को मेजबान देश बनाया। 3. संग्राम सिंह MMA में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष बनेंगे: 11 जून को पीटीआई के मुताबिक पूर्व कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैंपियन संग्राम सिंह मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में शामिल होंगे। पूजा तोमर के बाद संग्राम सिंह MMA जॉइन करने वाले दूसरे भारतीय फाइटर बनेंगे। 4. पेरिस ओलिंपिक के लिए मनु भाकर दो कैटेगरी में सिलेक्ट हुईं: 11 जून को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने पेरिस ओलिंपिक के लिए 15 सदस्यीय भारतीय राइफल और पिस्टल टीम की घोषणा की। महिला पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को दो कैटेगरी में चुना गया है। नेशनल (NATIONAL) 5. भारत को वापस मिलेगी 500 साल पुरानी मूर्ति: 10 जून को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनल जांच के बाद भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है। यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 11 जून का इतिहास: 1987 में आज के दिन ही ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता था। थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने 376 सीटें जीती थीं। वहीं लेबर पार्टी को 229 सीटें मिलीं थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments