Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 17 मई:3400 साल बाद मिस्र के राजा का चेहरा रिक्रिएट हुआ,...

करेंट अफेयर्स 17 मई:3400 साल बाद मिस्र के राजा का चेहरा रिक्रिएट हुआ, X का डोमेन twitter.com से बदलकर x.com हुआ

कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का सिलेक्शन हुआ। वहीं, पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का निधन हुआ। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. मिस्र के राजा का 3400 साल बाद चेहरा बनाया: 17 मई को द इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने मिलकर 14वीं सदी में मिस्र के राजा रह चुके आमेनहोटेप III की ममी के जरिए उनका चेहरा बनाया है। पिछले 3400 सालों में यह पहली बार है, जब दुनिया के अब तक के सबसे अमीर शख्स आमेनहोटेप का चेहरा री-क्रिएट किया गया है। 2. X का डोमेन twitter.com से बदलकर x.com हुआ: 17 मई को अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) का डोमेन नेम बदलकर x.com कर दिया है। X के लॉगिन पेज के नीचे अब एक मैसेज भी दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा है, ‘हम आपको बता रहे हैं कि हम अपना URL बदल रहे हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स वही रहेंगी।’ नियुक्ति (APPOINTMENT) 3. कपिल सिब्बल ने 377 वोटों से SCBA चुनाव जीता: 16 मई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इसमें वरिष्ठ वकील और राजनेता कपिल सिब्बल ने 1066 वोटों से जीत दर्ज की। 4. पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का ऐलान: 16 मई की देर शाम टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने पेरिस ओलिंपिंक के लिए छह सदस्यीय टीम की घोषणा की। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। निधन (OBITUARY) 5. मंजूश्री खेतान का निधन हुआ: 16 मई को केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरपर्सन मंजूश्री खेतान का कोलकाता में निधन हो गया। 68 वर्षीय मंजूश्री बीते कुछ वक्त से बीमार थीं। मंजूश्री को शिक्षा और समाजसेवा में अहम योगदान के लिए जाना जाता था। 6. पद्मश्री लेखिका मालती जोशी का निधन: 15 मई को पद्मश्री भारतीय लेखिका मालती जोशी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ वक्त से आइसोफेगस कैंसर से पीड़ित थीं। मालती जोशी को 2018 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 17 मई का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही जापान की जुंको तैबेई माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला बनी थीं। इस चढ़ाई में जुंको समेत 15 महिलाएं शामिल थीं। 1992 में जुंको ने माउंटेन ‘सेवन समिट्स’ भी फतह किया था। जुंको तैबेई का जन्म 22 सितंबर 1939 को जापान के फुकुशिमा के पास मिहारू में हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments