Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 20 मई:भोपाल की 55 वर्षीय ज्योति आत्रे ने माउंट एवरेस्ट...

करेंट अफेयर्स 20 मई:भोपाल की 55 वर्षीय ज्योति आत्रे ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया, गोपी थोटाकुरा स्पेस में जाने वाले पहले भारतवंशी टूरिस्ट बने

EPL में इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने 2023-24 का खिताब अपने नाम किया। ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हुआ। वहीं, संजीव पुरी CII के अध्यक्ष बने। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… स्पोर्ट्स (SPORTS) 1. दीप्ति जीवनजी ने टी-20 के 400 मीटर रेस में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 20 मई को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की दीप्ति जीवनजी ने टी-20 की 400 मीटर दौड़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 55.07 सेकेंड में 400 मीटर की दौड़ पूरी की। 2. मैनचेस्टर सिटी लगातार चौथी बार चैंपियन बनी: 19 मई को इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने 2023-24 का खिताब अपने नाम किया। मैनचेस्टर ने वेस्ट हैम को 3-1 से हरा दिया। मैनचेस्टर ने कुल 8वीं बार EPL की ट्रॉफी जीती है। निधन (OBITUARY) 3. ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हुआ: 20 मई को ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन की जानकारी दी। अजरबैजान से लौटते समय उनका हेलिकॉप्टर बीते रविवार शाम 7 बजे क्रैश हो गया था। इसमें रईसी, विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में सभी मारे गए। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. गोपी थोटाकुरा स्पेस में जाने वाले पहले भारतवंशी टूरिस्ट बने: 19 मई को अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने 6 लोगों को न्यू शेपर्ड रॉकेट से स्पेस भेजा है। इनमें आंध्र प्रदेश के गोपी थोटाकुरा भी शामिल हैं। ब्लू ओरिजिन की 7वीं ह्यूमन स्पेसफ्लाइट NS-25 पश्चिम टेक्सास में लॉन्च सैटेलाइट से रवाना हुई। नेशनल (NATIONAL) 5. 55 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति आत्रे ने एवरेस्ट फतह किया: 19 मई को भोपाल की ज्योति रात्रे दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बनीं। 55 वर्षीय ज्योति ने दूसरे प्रयास में 8848.86 मीटर की ऊंचाई पर जाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। नियुक्ति (APPOINTMENT) 6. संजीव पुरी CII के अध्यक्ष बने: 19 मई को कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने संजीव पुरी को नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया। संजीव की नियुक्ति आर. दिनेश की जगह हुई है, जो टीवीएस के सप्लाई चेन सॉल्यूशंस डिवीजन के चेयरमैन हैं। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 20 मई का इतिहास: 1498 में आज के दिन ही पुर्तगाल के युवा नाविक वास्को डी गामा केरल के कालीकट पहुंचे थे। वास्को डी गामा जुलाई 1497 में भारत की खोज में निकल थे। कालीकट में 3 महीने बिताने के बाद वे पुर्तगाल लौटे। वास्को के साथ 199 नाविक थे, लेकिन लौटने पर सिर्फ 55 ही जिंदा बचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments