Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 23 मई:16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया,...

करेंट अफेयर्स 23 मई:16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया, तेजस शिरसे ने हर्डस रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया

रमेश बाबू वी CERC के सदस्य बने। नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतेह किया। वहीं, भारतवंशी श्रीनिवास आर कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार मिलेगा। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतेह किया: 23 मई को भारतीय नौसेना के मुताबिक 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गईं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. तेजस शिरसे ने हर्डस रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया: 23 मई को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक तेजस शिरसे ने 110 मीटर हर्डस रेस में जीत ली। उन्होंने फिनलैंड में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट 2024 नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। तेजस शिरसे ने 13.41 सेकंड में ही रेस को पूरा कर लिया।
वह 13.27 सेकंड के ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मार्स के 0.14 सेकंड से चूक गए।
उन्होंने 2017 में सिद्धांत थिंगलाया का 13.48 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।
महिलाओं की 100 मीटर कैटेगरी में ज्योति याराजी ने सिल्वर मेडल जीता।
उन्होंने 12.78 सेकंड में अपने ही नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. टो लैम वियतनाम के राष्ट्रपति बने: 22 मई को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के पुलिस ब्यूरो के सदस्य जनरल टो लैम ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। देश की 15वीं नेशनल असेंबली (संसद) के सातवें सत्र में जनरल लैम ने राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत हासिल किया। उन्हें 473 में से 472 वोट मिले। 4. नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतेह: 22 मई को नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 30 साल में 30वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वे ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते पर्वतारोही बन गए। नियुक्ति (APPOINTMENT) 5. रमेश बाबू वी CERC के सदस्य बने: 21 मई को सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) ने रमेश बाबू वी को सदस्य नियुक्त किया। केंद्रीय वुद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अवॉर्ड (AWARD) 6. भारतवंशी श्रीनिवास आर कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार मिलेगा: 21 मई को शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 23 मई का इतिहास: 1951 में आज के दिन ही तिब्बत ने चीन के साथ एक समझौता किया था। इसके साथ ही तिब्बत पर चीन का कब्जा हो गया था। अक्टूबर 1950 में चीन ने तिब्बत पर हमला किया और उसकी सेना को हरा दिया था। इसके बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने 17 बिंदुओं वाले एक समझौते पर साइन किए थे। ं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments