Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 27 मई:दीपा करमाकर ने ताशकंद जिमनास्टिक चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीता,...

करेंट अफेयर्स 27 मई:दीपा करमाकर ने ताशकंद जिमनास्टिक चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीता, आर्मी चीफ मनोज पांडे को एक महीने का एक्‍सेंटशन मिला

आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला एक महीने का एक्सटेंशन, चक्रवाती तूफान रेमल का पश्चिम बंगाल के कैनिंग में लैंडफाल हुआ। वहीं, पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड मिला।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL)
1. चक्रवाती तूफान रेमल का लैंडफाल हुआ : चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ 26 मई को रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल हुआ। लैंडफॉल 4 घंटे तक चला और इस दौरान भारी बारिश हुई। अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
2. आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला एक महीने का एक्सटेंशन : लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने 26 मई को सेना प्रमुख का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। लेकिन अब सरकार के नए आदेश के मुताबिक जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे। अवार्ड (AWARD)
3. पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को मिला ग्रैंड प्रिक्स अवाॅर्ड : 25 मई को 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया ने समारोह का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया। पायल की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को ग्रैंड प्रिक्स अवाॅर्ड से नवाजा गया। स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL टाइटल : रविवार, 26 मई को IPL-2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। 5. दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता : दीपा करमाकर एशियन चैंपियनशिप में जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी। 27 मई को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई विमेंस आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में करमाकर ने गोल्ड मेडल हासिल किया। लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH EVENT)
6. डीडी किसान चैनल ने 2 एआई एंकर लॉन्च किया : भारत सरकार के सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के चैनल डीडी किसान ने 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एंकर लॉन्च किया है। इनमें से एक एआई कृषि और दूसरा एआई भूमि है। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
27 मई का इतिहास : 1964 में आज के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना दोपहर दो बजे के आस-पास संसद में दी गई थी। 26 मई को नेहरू शाम को देहरादून से लौटे थे। वह खराब स्वास्थ्य के कारण वह चार दिनों के स्वास्थ्य अवकाश पर वहां गए थे। द गार्जियन की 27 मई, 1964 की रिपोर्ट कहती है कि सुबह 06.30 बजे उन्हें पहले पैरालिटिक अटैक हुआ और फिर हार्ट अटैक। इसके बाद इंदिरा गांधी ने तुरंत उनके डॉक्टरों को फोन किया। तीन डॉक्टर तुरंत पीएम हाउस पहुंच गए। उन्होंने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की लेकिन नेहरू का शरीर कोमा में पहुंच चुका था। शरीर से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। कई घंटे की कोशिश के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। दोपहर 02.00 बजे स्टील मंत्री कोयम्बटूर सुब्रह्मणियम राज्यसभा में दाखिल हुए। उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुईं थीं। उन्होंने बुझे हुए स्वर में केवल इतना कहा, रोशनी खत्म हो गई है। लोकसभा तुरंत स्थगित कर दी गई। कुछ घंटों बाद गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments