Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 30 अप्रैल:एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ...

करेंट अफेयर्स 30 अप्रैल:एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ बने, टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ‘ग्रीन नोबल’ अवॉर्ड मिला। पतंजलि आयुर्वेद के 14 प्रोडक्ट्स बनाने का लाइसेंस रद्द हुआ। वहीं, डॉ. कृष्णा एम एल्ला IVMA अध्यक्ष बने। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… डिफेंस (DEFENCE) 1. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ बने: 30 अप्रैल को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली, जो आज ही रिटायर्ड हुए हैं। स्पोर्ट (SPORTS) 2. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान: 30 अप्रैल को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फोर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। BCCI ने टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 मेंबर्स वाला स्कॉड जारी किया है। अवॉर्ड (AWARD) 3. छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ‘ग्रीन नोबल’ अवॉर्ड: 29 अप्रैल को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में छत्तीसगढ़ के पर्यावरणविद् आलोक शुक्ला को गोल्ड मैन एनवायरन्मेंटल पुरस्कार 2024 दिया गया। इसे ग्रीन नोबल पुरस्कार कहा जाता है। इस साल यह अवॉर्ड भारत के आलोक शुक्ला सहित दुनियाभर से 7 लोगों को प्रदान किया गया है। नेशनल (NATIONAL) 4. पतंजलि आयुर्वेद के 14 प्रोडक्ट्स बनाने का लाइसेंस रद्द: 29 अप्रैल को उत्तराखंड सरकार ने बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के लगभग 14 प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया। यह जानकारी उत्तराखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दी गई। नियुक्ति (APPOINTMENT) 5. डॉ. कृष्णा एम एल्ला IVMA अध्यक्ष बने: 29 अप्रैल को इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IVMA) ने भारत बायोटेक के को-फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. कृष्णा एम एल्ला को नया अध्यक्ष नियुक्त किया। डॉ. एल्ला को अदार पूनावाला की जगह नियुक्त किया गया, जो 2019 से 2024 तक एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 30 अप्रैल का इतिहास: 1945 में आज के दिन ही सोवियत सेनाओं से घिरने पर एडोल्फ हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। हिटलर ने जमीन से 55 फीट नीचे एक बंकर में अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या की थी। इसके फौरन बाद जर्मनी ने मित्र देशों की सेना के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments