Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsकरेंट अफेयर्स 31 मई:ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस लाया RBI, हर्ष...

करेंट अफेयर्स 31 मई:ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस लाया RBI, हर्ष कुमार जैन फिलीपींस में भारत के नए राजदूत बने

टाइम मैगजीन ने टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट जारी की। जापान ने दुनिया की पहली लकड़ी से बनी सैटेलाइट तैयार की। वहीं, RBI ने बैंकिंग धोखाधड़ी की सालाना रिपोर्ट जारी की। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया: 31 मई को भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी। 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इतने बड़े पैमाने पर देश का गोल्ड वापस मंगाया है। नियुक्ति (APPOINTMENT) 2. हर्ष कुमार जैन फिलीपींस में भारत के नए राजदूत नियुक्त: 30 मई को विदेश मंत्रालय ने हर्ष कुमार जैन को फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। वे अभी यूक्रेन में भारतीय राजदूत के तौर पर नियुक्त हैं। रैंक एंड रिपोर्ट (RANK REPORT) 3. टाइम मैगजीन ने टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट जारी की: 30 मई को अमेरिका की फेमस कंपनी टाइम मैगजीन ने दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की। 2024 की इस वार्षिक सूची में तीन भारतीय कंपनियों को जगह दी गई है। इसमें मुकेश अंबानी के लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), टाटा ग्रुप और अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को शामिल किया गया है। 4. RBI ने बैंकिंग धोखाधड़ी की सालाना रिपोर्ट जारी की: 30 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों की एनुअल रिपोर्ट 2023-24 जारी की। देश में डिजिटल पेमेंट बढ़ने के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. दुनिया की पहली लकड़ी की सैटेलाइट तैयार: 28 मई को जापान ने दुनिया की पहली लकड़ी की सैटेलाइट तैयार की है। इस सैटेलाइट को जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी और लकड़ी काटने वाली कंपनी सुमितोमो फॉरेस्ट्री के वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाया। आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 31 मई का इतिहास: 1929 में आज के दिन ही बच्चों के पसंदीदा कार्टून मिकी माउस को आवाज मिली थी। डिज्नी ने ‘कार्निवाल किड’ नाम के कार्टून रिलीज किया था, जिसमें मिकी ने अपना पहला शब्द ‘हॉट डॉग’ बोला था। इसी के साथ मिकी माउस दुनिया का पहला बोलता हुआ कार्टून कैरेक्टर बन गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments