Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousकेदार जाधव ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया:सोशल मीडिया पर दी जानकारी,...

केदार जाधव ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया:सोशल मीडिया पर दी जानकारी, भारत के लिए 82 मैच खेले

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर केदार जाधव ने सोमवार, 3 जून को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें जाधव ने अपने करियर की तस्वीरों का एक स्लाइड शो भी शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना बज रहा था। केदार जाधव ने सोमवार को दोपहर 3 बजे भारतीय समयानुसार अपने रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए पोस्ट में कहा, दोपहर 3 बजे से मेरे पूरे करियर में आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर मान लीजिए। जाधव ने 73 वनडे और 9 टी-20 खेले
केदार जाधव ने 2014 से 2020 के बीच भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 मैच खेले हैं। 39 वर्षीय जाधव ने एमएस धोनी की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जाधव ने 2019 वर्ल्ड कप खेला और सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। साल 2023 में आखिरी बार IPL खेला
जाधव ने आखिरी बार IPL 2023 के दूसरे हाफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL खेला था। जाधव उस दौरान जियो सिनेमा के लिए मराठी कमेंट्री भी कर रहे थे। कुल मिलाकर, उन्होंने IPL में RCB और सीएसके के अलावा दो और टीमों के लिए खेला, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। अपने IPL करियर में, केदार जाधव ने 95 मैच खेले और 123.14 के स्ट्राइक रेट से 1208 रन बनाए, जिसमें उनके नाम चार हाफ सेंचुरी हैं। उनका आखिरी IPL मैच वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ था। अब वे मराठी कमेंट्री में ही अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments