Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousकोहली के 400 टी-20 सिक्स पूरे:पंजाब ने 29वीं बार IPL में 200+...

कोहली के 400 टी-20 सिक्स पूरे:पंजाब ने 29वीं बार IPL में 200+ रन दिए, धर्मशाला में बना हाईएस्ट स्कोर; टॉप रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 60 रन से हरा दिया। RCB से विराट कोहली ने 92 रन बनाए, इसी के साथ उनके टूर्नामेंट में 600 रन पूरे हो गए। उन्होंने लगातार दूसरे सीजन 600 रन का आंकड़ा पार किया। पंजाब के खिलाफ IPL में 29वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना, RCB ने 241 रन बनाए, जो धर्मशाला में सबसे बड़ा IPL स्कोर रहा। RCB vs PBKS मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. कोहली ने 13वीं बार 90 से ज्यादा रन बनाए
विराट कोहली 47 बॉल में 92 रन बनाकर आउट हुए, वह IPL में दूसरी बार ही 90 से 99 रन के बीच आउट हुए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह 99 रन के स्कोर पर आउट हुए थे। विराट के नाम टूर्नामेंट में 8 शतक भी हैं, उन्होंने गुरुवार को 13वीं बार 90 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 90+ रन के स्कोर कोहली के नाम ही हैं। उनके बाद क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ने 10-10 बार 90+ रन के स्कोर बनाए हैं। 2. विराट ने चौथी बार 600+ रन बनाए
RCB के विराट कोहली ने 17वें IPL सीजन में 600 रन पूरे कर लिए। उन्होंने पिछले सीजन 639 रन बनाए थे, वह इस सीजन 634 रन बना चुके हैं। विराट ने चौथी बार IPL सीजन में 600 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उन्होंने 2013 और 2016 में भी 600 से ज्यादा रन बनाए थे। 2016 में उन्होंने 973 रन बनाए थे, जो IPL के एक सीजन में उनके अलावा अब तक कोई नहीं बना सका। विराट के अलावा केएल राहुल भी IPL में 4 बार 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 3. विराट ने पंजाब के खिलाफ 1000 रन पूरे किए
विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। इससे पहले वह दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ भी एक हजार रन बना चुके हैं। वह IPL में 3 टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले ही प्लेयर बने। डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा 2-2 टीमों के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। 4. कोहली के टी-20 में 400 सिक्स पूरे
विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ 6 सिक्स लगाए, इसी के साथ उनके टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे हो गए। विराट के नाम फिलहाल 401 सिक्स हैं, सबसे ज्यादा टी-20 सिक्स लगाने वाले भारतीयों में विराट दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा 506 छक्के लगाकर पहले नंबर पर हैं। 5. धर्मशाला में बना सबसे बड़ा IPL स्कोर
धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB ने 7 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। यह धर्मशाला में सबसे बड़ा IPL स्कोर रहा। इससे पहले 2011 में पंजाब किंग्स ने बेंगलुरु के ही खिलाफ 232 रन बनाए थे। 6. पंजाब ने 29वीं बार 200+ रन दिए
पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL में 29वीं बार 200+ रन बने। यह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनने का रिकॉर्ड है। इससे पहले RCB के ही खिलाफ 28 बार 200 से ज्यादा रन के स्कोर बने हैं। 7. हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 31 विकेट पूरे
पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल ने बेंगलुरु के खिलाफ 20वें ओवर में 3 विकेट लिए। IPL के 20वें ओवर में उनके नाम कुल 31 विकेट हो गए। इसी के साथ वह 20वें ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20वें ओवर में 30 विकेट हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments