Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousगंभीर बोले- टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात:बोले- इससे बड़ा...

गंभीर बोले- टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात:बोले- इससे बड़ा मोमेंट क्या हो सकता है; गौतम की मेंटरशिप में KKR चैंपियन बनी

कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL चैंपियन बनाने वाले मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का कोच बनने के सवाल पर हां में जवाब दिया है। गौतम गंभीर ने कहा कि टीम इंडिया का कोच बनना उनके लिए सम्मान की बात है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गंभीर ने रविवार को अबुधाबी के एक निजी प्रोग्राम में बच्चे के सवाल पर यह जवाब दिया। बच्चे ने पूछा था कि क्या आप टीम इंडिया के कोच बनना चाहते हैं। गंभीर का पूरा जवाब पढ़ने से पहले उनका बतौर खिलाड़ी और कोच करियर… टीम से जुड़ना यानी 140 करोड़ इंडियंस से जुड़ना- गंभीर बच्चे ने गंभीर से पूछा था कि क्या आप भारतीय टीम का कोच बनना चाहते हैं, आप वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की मदद कैसे कर सकते हैं? गंभीर ने कहा, “ मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। जब आप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते है तो आप दुनिया भर में 140 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की नजर में रहते हैं। इससे बड़ा मोमेंट किसी के लिए और क्या हो सकता है। ये मैं नहीं हूं, जो भारत को वर्ल्ड कप जीतने में मदद करेगा, यह 140 करोड़ भारतीय हैं, जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम अपनी पूरी मेहनत से खेलना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा। इसमें सबसे जरूरी बात खेलते समय आपका निडर होना है।” गंभीर की मेंटरशिप में KKR चैंपियन बनी: कोलकाता की टीम IPL 2024 की चैंपियन बनी। गंभीर इस सीजन कोलकाता के मेंटर की भूमिका में थे। रविवार को खेले गए फाइनल मैच के बाद गंभीर जय शाह से मिलने पहुंचे, जिससे उनके भारत के हेड कोच बनने की अटकलें तेज हो गई थीं। गंभीर ने बतौर प्लेयर 2 वर्ल्ड कप और कप्तानी में 2 IPL जीते: गंभीर 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की। उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते। गंभीर और द्रविड़ द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। भारत ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। 42 साल के गंभीर को इंटरनेशनल या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। वे दो IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं। IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटोर थे। वहीं 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन KKR खिताब जीत चुकी है। टीम इंडिया की कोचिंग से जुड़ी 4 बातें 1. आईपीएल के समय से गंभीर के साथ कई नामों की चर्चा गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के कयास आईपीएल के समय से ही लगाए जा रहे हैं। गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और स्टीफन फ्लेमिंग के भी इंडियन कोच बनने की चर्चा थी। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL की एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने बताया कि गंभीर का कोच बनना लगभग तय है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। BCCI के नियमों के मुताबिक अगर गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं, तो उन्हें KKR की मेंटरशिप छोड़नी पड़ेगी। 2. कोच की पोजिशन के लिए एप्लीकेशन की डेट निकली राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा। 27 मई इस पोजिशन के लिए एप्लीकेशन देने की आखिरी तारीख थी। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर ने इस पद के लिए आवेदन कर दिया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 3. नए कोच का कार्यकाल 2027 तक रहेगा
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं। 4. द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments