Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousचेन्नई के खिलाफ बना हाईएस्ट स्कोर:शुभमन ने अहमदाबाद में चौथी IPL सेंचुरी...

चेन्नई के खिलाफ बना हाईएस्ट स्कोर:शुभमन ने अहमदाबाद में चौथी IPL सेंचुरी लगाई, सुदर्शन के 1000 रन पूरे; टॉप रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को गुजरात टाइंटस (GT) ने चेन्नई सुपर किग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया। गुजरात से साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ने सेंचुरी लगाई। दोनों ने 210 रन की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की। टीम ने 231 रन बनाए, जो चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ा IPL स्कोर है। GT vs CSK मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. IPL पारी में तीसरी बार लगी 2 सेंचुरी
गुजरात से साई सुदर्शन और शुभमन गिल दोनों ने सेंचुरी लगाई, सुदर्शन ने 103 और शुभमन ने 104 रन बनाए। IPL में ऐसा पहली बार हुआ जब गुजरात से 2 प्लेयर्स ने एक ही पारी में शतक लगा दिया। इससे पहले SRH और RCB के प्लेयर्स ही ऐसा कर सके थे। हैदराबाद से जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर और बेंगलुरु से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने एक ही पारी में सेंचुरी लगाई थी। 2. CSK के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। यह चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर की बराबरी रही, इससे पहले पंजाब किंग्स ने 2014 में कटक के मैदान पर 231 रन ही बनाए थे। 3. गुजरात ने अपना दूसरा हाईएस्ट स्कोर बनाया
गुजरात टाइटंस ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले 2023 में भी टीम ने अपने ही होमग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233 रन बनाए थे। यह स्कोर क्वालिफायर-2 में बना था। 4. शुभमन ने अहमदाबाद में चौथी सेंचुरी लगाई
2023 में ऑरेंज कैप जीतने वाले गुजरात के शुभमन गिल ने इस सीजन पहला ही शतक लगाया। यह उनके IPL करियर की चौथी सेंचुरी रही, चारों उन्होंने अहमदाबाद में ही बनाई। एक मैदान पर सबसे ज्यादा टी-20 सेंचुरी लगाने वाले भारतीयों में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की। विराट बेंगलुरु में 4 शतक लगा चुके हैं। 5. शुभमन-सुदर्शन ने सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 210 रन की पार्टनरशिप की। यह IPL में सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की बराबरी रही। इससे पहले लखनऊ के क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल कोलकाता के खिलाफ भी 210 रन की ही ओपनिंग साझेदारी कर चुके हैं। 6. गुजरात के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई
सुदर्शन और शुभमन की पार्टनरशिप गुजरात से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। इससे पहले इन्हीं दोनों ने हैदराबाद के खिलाफ 147 रन की पार्टनरशिप की थी। गुजरात से टॉप-5 पार्टनरशिप में हर बार शुभमन शामिल रहे। 7. सीजन में रिकॉर्ड 14 सेंचुरी लगीं
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सेंचुरी मिलाकर टूर्नामेंट में अब कुल 14 सेंचुरी लग चुकी हैं। यह एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 में 12 शतक लगे थे। 8. सुदर्शन बने 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय
साई सुदर्शन ने अपनी सेंचुरी के साथ IPL में 1000 रन भी पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 25 पारियां लीं और वह 1000 IPL बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बन गए। सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, दोनों ने 31-31 पारियों बाद 1000 रन पूरे किए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments