Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsजॉब एजुकेशन बुलेटिन:इंडियन एयरफोर्स में 10वीं पास के लिए एयरमैन की...

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:इंडियन एयरफोर्स में 10वीं पास के लिए एयरमैन की वैकेंसी, DRDO में रिसर्च फेलो बनने का मौका

नमस्कार, जॉब एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स और DRDO में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात रैमजेट फ्यूल के सफल परीक्षण की। टॉप स्टोरी में बात करेंगे छत्तीसगढ़ और गुजरात बोर्ड के रिजल्ट की। करेंट अफेयर्स 1. लिक्विड रैमजेट फ्यूल का सफल परीक्षण हुआ
9 मई को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने सोशल मीडिया पर एयर ब्रीथिंग इंजन के लिए लिक्विड रैमजेट फ्यूल बनाने की जानकारी दी। डिफेंस मटेरियल्स एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DMSRDE) ने 8 मई को इस फ्यूल का सफल परीक्षण किया। रैमजेट फ्यूल को सुपरसोनिक मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। रैमजेट मिसाइल प्रोपल्शन प्रणाली है, जो रैमजेट इंजन सिस्टम पर बेस्ड है। रैमजेट फ्यूल को मेसर्स बीपीसीएल और मेसर्स मिनरल ऑयल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया। 2. गूगल ने वॉलेट ऐप भारत में लॉन्च किया
8 मई को टेक कंपनी गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए प्राइवेट डिजिटल वॉलेट लॉन्च किया। इस ऐप में यूजर्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, लॉयल्टी कार्ड, गिफ्ट कार्ड, इवेंट टिकट और पास सहित अन्य चीजों को स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप गूगल पे ऐप से अलग है जो पैसे और फाइनेंस को मैनेज करने में मदद करता है। भारतीय मार्केट में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए गूगल ने 20 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें पीवीआर और आईनॉक्स, एअर इंडिया, इंडिगो, फ्लिप कार्ट, पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो और अभीबस समेत अन्य बिजनेस शामिल हैं। 3. सलाम बिन रज्जाक का निधन
7 मई को नवी मुंबई में मशहूर उर्दू साहित्यकार सलाम बिन रज्जाक का निधन हो गया। 83 वर्षीय रज्जाक का निधन लंबी बीमारी की वजह से हुआ। सलाम के करीबी दोस्त सुसिम सहानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। सलाम बिन रज्जाक की 50 से ज्यादा कहानियां ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हो चुकी हैं। सलाम को 2004 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान मशहूर कहानी संग्रह शिकस्त बातों के दरमियान के लिए दिया गया था। सलाम को गालिब पुरस्कार, महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत कई सम्मान मिले थे। सलाम की ‘मुदब्बिर’, ‘जिंदगी अफसाना रही’ और ‘नंगी दोपहर का सिपाही’ मशहूर कहानियां हैं। 4. सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
8 मई को कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी के चलते पित्रोदा का दिया इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। सैम पित्रोदा ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान वाला वीडियो शेयर किया था। इसमें वे यह कहते नजर आए थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। इस पर कांग्रेस ने कहा कि भारत की विविधथा की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। सैम पित्रोदा यूनाइटेड नेशंस (UN) के सलाहकार भी रह चुके हैं। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. इंडियन एयरफोर्स एयरमैन भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
इंडियन एयरफोर्स की ओर से ग्रुप Y के तहत एयरमैन (01/2025) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो रही है। उम्मीदवार इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ एवं लद्दाख के सभी जिलों के लिए की जाएगी। रैली भर्ती का आयोजन 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में किया जायेगा। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आयु सीमा : 2. DRDO में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, 67 हजार तक सैलरी
रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) ने जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पदों पर भर्तियां निकाली है। उम्मीदवार डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं जिसे ऑफलाइन भी भेजना होगा। एजुकेशनल क्वालफिकेशन : आयु सीमा : अधिकतम 28 साल। सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. छत्‍तीसगढ़ बोर्ड रिजल्‍ट में लड़कियों का दबदबा, 12वीं में महक अग्रवाल, 10वीं में सिमरन शब्‍बा ने टॉप किया
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिया है। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ 12वीं में टॉप किया है। वहीं, जशपुर की सिमरन शब्बा ने 99.50% मार्क्स के साथ हाईस्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in पर जाके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 2. गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, साइंस में 82.45% और जनरल में 91.84% स्टूडेंट्स पास
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी बोर्ड (GSHSEB या GSEB) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बोर्ड ने साइंस स्ट्रीम और जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम) का रिजल्ट घोषित किया है। साइंस स्ट्रीम में 82.45% और जनरल स्ट्रीम में 91.84% स्टूडेंट्स पास हुए। स्टूडेंट्स बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments