Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsजॉब एजुकेशन बुलेटिन:NCERT में ग्रेजुएट्स के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने...

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:NCERT में ग्रेजुएट्स के लिए बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, CBSE 10वीं-12वीं सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम की डेट्स जारी

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात NCERT में निकली 65 अलग-अलग पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में बताएंगे कौन बना है फिलीपींस में भारत का नया राजदूत। टॉप स्टोरी में CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 की तारीखें जारी होने की जानकारी। करेंट अफेयर्स 1. RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया
31 मई को भारतीय अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाए जाने की जानकारी दी। 1991 की शुरुआत के बाद पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इतने बड़े पैमाने पर देश का गोल्ड वापस मंगाया है। मार्च 2024 के अंत तक RBI के पास कुल 822.1 टन सोना था, जिसमें से 413.8 टन विदेशों में जमा था। 2. हर्ष कुमार जैन फिलीपींस में भारत के नए राजदूत बने
30 मई को विदेश मंत्रालय ने हर्ष कुमार जैन को फिलीपींस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। वे अभी यूक्रेन में भारतीय राजदूत के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने 1993 में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) जॉइन की थी। 3. टाइम मैगजीन ने टॉप 100 कंपनियों की लिस्ट जारी की
30 मई को अमेरिका की फेमस टाइम मैगजीन ने दुनिया की सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी की। 2024 की इस वार्षिक सूची में तीन भारतीय कंपनियों को जगह दी गई है। इसमें मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), टाटा ग्रुप और अदार पूनावाला की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को शामिल किया गया है। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. NCERT में 65 पदों पर भर्ती निकली
NCERT ने सीनियर टेक्निकल कंसल्टेंट समेत 65 अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए मैक्जिमम एज लिमिट 45 साल तय की गई है। इंटरव्‍यू 18 से 26 जून तक होंगे। वैकेंसी डिटेल्स : 2. BSF में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती
सीमा सुरक्षा बल यानी BSF ने ग्रुप B और C के तहत सब-इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास कैंडिडेट्स rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए एज लिमिट 20 से 28 साल तय की गई है। अप्‍लाय करने की लास्‍ट डेट 30 जून है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. CBSE 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट जारी
CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 की तारीखें जारी कर दी हैं। 10वीं, 12वीं के सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम 15 जुलाई से होंगे, जिसके लिए स्‍टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर 15 जून तक रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। 2. IIT कानपुर में DRDO सेंटर की स्थापना
IIT कानपुर ने अपने कैंपस में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की। इस सेंटर की स्थापना डिफेंस रिसर्च के क्षेत्र में एडवांस्ड रिसर्च के लिए की गई है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments