Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsजॉब एजुकेशन बुलेटिन:UPSC ने जारी किया NDA NA II नोटिफिकेशन, नगर...

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:UPSC ने जारी किया NDA NA II नोटिफिकेशन, नगर निगम में है 10वीं पास के लिए फायरमैन बनने का मौका

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन आर्मी और नगर निगम में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में बात पहली बार मिले CAA सर्टिफिकेट्स की करेंगे। टॉप स्टोरी में नजर UGC NET की एक्सटेंड की डेडलाइन की। करेंट अफेयर्स 1. पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल का निधन
15 मई को राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता डॉ. कमला बेनीवाल का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री थीं। डॉ. कमला बेनीवाल गुजरात, त्रिपुरा और मिजोरम की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। बेनीवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1954 में आमेर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर की थी। 2. पहली बार 14 लोगों को CAA के जरिए भारत की नागरिकता मिली
15 मई को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता देने का ऐलान किया। इन लोगों में अर्जुन, लक्ष्मी, चंदर कला, भावना, हरजी, यशोदा, हरीश कुमार के नाम है। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। 3. श्रीलंका में PhonePe ने UPI लॉन्च किया
15 मई को भारतीय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी फोनपे (PhonePe) ने श्रीलंका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सुविधा लॉन्च की। इसके लिए फोनपे ने श्रींलकाई कंपनी लंकापे (LankaPay) के साथ डील साइन की है। श्रीलंका में टूरिस्ट लंकापे का क्यूआर कोड स्कैन कर के फोनपे से पेमेंट कर सकेंगे। राशि एक्सचेंज रेट के आधार पर भारतीय रुपयों में कटेगी। 4. नीरज चोपड़ा को नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गोल्ड
15 मई को भुवनेश्वर में नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। जेवलिन थ्रो में कर्नाटक के डीपी मनु ने सिल्वर मेडल जीता। महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहिब पाटिल तीसरे स्थान पर रहे। मनु का बेस्ट थ्रो 82.06 मीटर और पाटिल का बेस्ट थ्रो 78.39 मीटर दूर गया। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. UPSC NDA/ NA 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 12वीं पास को मौका
संघ लोक सेवा आयोग ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नेवल एकेडमी परीक्षा (UPSC NDA/ NA 2) II 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी एनडीए-2 2024 पास करके भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना में ऑफिसर बना जा सकता है। इसके जरिए नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 153वें कोर्स और नौसेना एकेडमी (INA) के 153वें कोर्स में एडमिशन मिलेगा। योग्यता : आयु सीमा : उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2006 और 1 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो। 2. नगर निगम में फायरमैन के 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख करीब
महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (PCMC) में फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। उम्मीदवार वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. UGC NET 2024 के रजिस्ट्रेशन के लिए डेडलाइन एक्सटेंड की
जून में होने वाले UGC NET 2024 के रजिस्ट्रेशन के लिए NTA ने डेडलाइन एक्सटेंड कर दी है। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर 19 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, जबकि फीस 20 मई तक जमा कराई जा सकती है। इसके बाद 21 से 23 मई के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इससे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए 15 मई लास्ट डेट थी। 2. ICSI ने CSEET का रिजल्ट जारी किया
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया यानी ICSI ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट यानी CSEET का रिजल्ट जारी किया है। जिन लोगों ने ये एग्जाम दिया था, वो icsi.edu पर डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments