Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsडिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है 10वीं की सेकंड टॉपर होनिशा:गरियाबंद जिले में...

डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है 10वीं की सेकंड टॉपर होनिशा:गरियाबंद जिले में 12वीं में 82.38% और 10वीं में 78.80% रहा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। गरियाबंद जिले की बेटी होनिशा साहू ने कक्षा 10वीं में 98.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। डिप्टी कलेक्टर बनने के सपने संजोए होनिशा ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर जिले का भी नाम रौशन किया है। वहीं, कक्षा 12वीं में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धूमा के छात्र सतीश कुमार पटेल 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ गरियाबंद जिले में प्रथम स्थान पर रहे। जिले में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.38 प्रतिशत एवं दसवीं का 78.80 प्रतिशत रहा। 12वीं का 82.38% और दसवीं का 78.80% रहा परिणाम जिले में कक्षा 12वीं में 5912 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5869 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शामिल विद्यार्थियों में से 1542 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 2793 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन और 500 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए। पूरक आने वाले विद्यार्थियों की संख्या 431 रही। इस प्रकार 4835 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 603 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार पासिंग प्रतिशत 82.38 रहा। सर्वाधिक 83.89 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रही। वही 80.42 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण रहे। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में 8045 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7899 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 7897 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। इन विद्यार्थियों में से 2564 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन, 3130 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन और 529 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से पास हुए। पूरक आने वाले विद्यार्थियों की संख्या 379 रही। इस प्रकार 6223 विद्यार्थी उत्तीर्ण और 1295 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार पासिंग प्रतिशत 78.80 रहा। सर्वाधिक 82.49 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण रही वही 74.40 प्रतिशत बालक उत्तीर्ण रहे। जिला पंचायत सीईओ ने दी बधाई जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने होनिशा और उनके माता पिता को पुष्प गुच्छ भेंटकर इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत के अच्छे परिणाम आते है। दृढ़ निश्चय से किया गया काम निश्चित ही सफलता दिलाते है। इन्हीं का परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने होनिशा को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती है होनिशा किसान परिवार की बेटी होनिशा के दृढ़ निश्चय और सफलता की ललक ने उन्हें प्रतिदिन 6-7 घंटा पढ़ाई करने को प्रेरित किया। जिसके फलस्वरूप मेरिट सूची में जगह बनाने का सपना पूरा हुआ। सिविल सर्विस परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर बनकर देश सेवा की चाह रखने वाली होनिशा ने बताया कि माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने हमेशा उन्हें बेहतर पढ़ाई कर उच्च स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। परिजन और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से बहुत प्रसन्न हु। मेहनत करते रहने से निश्चित तौर पर मन मुताबिक लक्ष्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से हर कोई सफल हो सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए सोशल मीडिया का अधिक उपयोग नहीं करने की भी सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments