Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousपेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का ऐलान:शरत और मनिका...

पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का ऐलान:शरत और मनिका छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे; जी साथियान रिजर्व खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन शरत कमल और मनिका बत्रा पेरिस ओलिंपिक के लिए छह सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम का नेतृत्व करेंगे। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) ने गुरुवार को टीम की घोषणा की। जी साथियान को छह सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। साथियान को मेंस टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। भारतीय खिलाड़ी पेरिस में सिंगल्स और टीम इवेंट में हिस्सा लेंगे। विमेंस टीम के लिए अयहिका मुखर्जी रिजर्व खिलाड़ी होंगी। पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम
मेंस टीम : शरथ कमल, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर।
रिजर्व : जी साथियान। विमेंस टीम : मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ।
रिजर्व : अयहिका मुखर्जी। मेंस सिंगल्स : शरथ कमल, हरमीत देसाई।
विमेंस सिंगल्स : मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला। पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से होगा शुरू
पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है। भारत को टोक्यो में पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल मिला था। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत के लिए ओलिंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार मेडल जीता था। ओलिंपिक में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
पेरिस ओलिंपिक में केवल ढाई महीने का समय बचा है। इस बार इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी खेलों की सुरक्षा से लेकर मनोरंजन तक में AI का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत खिलाड़ियों के परिवार के भावों को मॉनिटर किया जाएगा। वहीं, रियल टाइम एनालिसिस से जज की मदद की जाएगी। 1924 में पेरिस में हुए ओलिंपिक की तस्वीरों को रंगीन करने की योजना भी है। पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच होना है। पूरी खबर… स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें… IPL 2024 का गणित:प्लेऑफ में पहुंची SRH, दिल्ली रेस से बाहर; आज लखनऊ को एलिमिनेट कर सकती है MI इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में ग्रुप स्टेज के 66 मैच खत्म हो चुके हैं। गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मैच बारिश में धुल गया। इस नतीजे से SRH ने प्लेऑफ में जगह बना ली, वहीं पहले से एलिमिनेट हो चुकी GT ने पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रहकर लीग स्टेज फिनिश किया।​​​​​​​ पूरी खबर… IPL में आज मुंबई vs लखनऊ:LSG के खिलाफ MI 5 में से महज 1 मैच जीती; जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11​​​​​​​ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 67वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ टीम अपने घर में 74 विकेट से जीती था।​​​​​​​ पूरी खबर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments