Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsबिलासपुर में ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर:बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने...

बिलासपुर में ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर:बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, 10वीं में 68.5% और 12वीं में 71.22% छात्राएं रहीं आगे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में इस बार भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले में 10वीं-12वीं के सभी चार टॉपर गर्ल्स हैं। दसवीं का रिजल्ट 63.23% रहा, जिसमें 68.5% गर्ल्स और 57.79% ब्वॉयज ने सफलता हासिल की है। वहीं, ऑटो रिक्शा चालक की बेटी प्रिया साहू ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इस साल कक्षा दसवीं में 23349 स्टूटेंड्स शामिल हुए थे, जिसमें 12484 छात्राएं और 10865 छात्र शामिल थे। इसमें से 23339 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसमें 12478 छात्राएं और 10961 छात्र सफल हुए हैं। इस बार 3536 छात्राएं प्रथम श्रेणी, 4332 छात्राएं द्वितीय श्रेणी और 624 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुए है। वहीं, 2179 छात्र प्रथम, 3380 द्वितीय और 718 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं। 12वीं में भी छात्राओं का रहा दबदबा इसी तरह 12वीं का परीक्षा परिणाम जिले में 66.97% रहा, जिसमें 71.22% गर्ल्स और 61.89 ब्वॉयज सफल हुए हैं। 12वीं के एग्जाम में जिले में 19239 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए थे, जिसमें 19003 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 18999 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें 1562 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 3127 सेकेंड डिवीजन और 671 थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। जबकि, 2679 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 4205 छात्राएं सेकेंड और 479 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुईं हैं। इस हिसाब से जिले में 61.89% छात्र और 71.22% छात्राएं एग्जाम में पास हुई हैं। टॉप-10 में 10वीं की दो और 12वीं की एक छात्रा माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी सूची में जिले से 3 छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें दसवीं की दो और बारहवीं कक्षा की एक छात्रा शामिल हैं। दसवीं की परीक्षा में मस्तूरी क्षेत्र के सोन लोहरर्सी स्थित शिक्षा शंकर पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी साहू ने 97.50 अंक अर्जित कर आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी की छात्रा प्रिया साहू ने 97.33 अंक हासिल कर नौंवा स्थान हासिल किया है। कक्षा 12वीं में तारबाहर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने 96% अंक के साथ पांचवा स्थान हासिल किया है। ऑटो ड्राइवर की बेटी बनी टॉपर बिलासपुर में सकरी के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रिया तिवारी ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप-10 में जगह बनाई है। प्रिया के पिता इतवारी राम साहू ऑटो चालक है। मूलत: लोरमी क्षेत्र के सरिसताल निवासी इतवारी के तीन बच्चे हैं, जिनमें प्रिया बड़ी है। वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए ही बिलासपुर आकर ऑटो चलाते हैं और किराए के मकान में रहते हैं। छात्रा एक छोटे से कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। प्रिया कहती है कि वह रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। इसके साथ ही कोचिंग भी करती थी। प्रिया का कहना है कि अगर मन में आगे बढ़ने की ईच्छा शक्ति है, तो सफलता जरूर हासिल होती है। हालांकि, प्रिया को प्रावीण्य सूची में जगह मिलने की उम्मीद नहीं थी। दसवीं में मिली निराशा, इसलिए टॉप करने की नहीं थी उम्मीद बिलासपुर में सेंट जोसफ हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने बारहवीं की बोर्ड एग्जाम में टॉप-10 में जगह बनाई है। वेदांतिका कहती हैं कि टॉप करने के लिए उन्होंने दसवीं कक्षा में बहुत मेहनत की थी। लेकिन, तब उन्हें टॉप करने का मौका नहीं मिला और वो निराश थी। इस बार बारहवीं में भी टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। वह रोज तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। सुबह जल्दी उठकर पढ़ती थी। स्कूल की पढ़ाई के साथ वह कोचिंग भी करती थी। लेकिन, इस सफलता के लिए उनके मम्मी-पापा और दीदी ने मोटिवेट किया। जिसके चलते वो बेहतर प्रदर्शन कर पाई है। वेदांतिका कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेस एग्जाम देंगी। फिर आगे चलकर वह यूपीएससी की तैयारी आईएएस बनना चाहती हैं। यू-ट्यूब से पढ़कर बना टॉपर कोरबा जिले के कटघोरा के चैतमा निवासी शुभ अग्रवाल ने 12वीं की बोर्ड एग्जाम में आठवां रैंक हासिल किया है। शुभ अग्रवाल अभी बिलासपुर में अपने रिश्तेदार के यहां आया है। कटघोरा के जय भारत इंग्लिश मीडियम का छात्र शुभ अग्रवाल का कहना है कि वो जिला स्तर पर टॉप करना चाहता था। लेकिन, स्टेट लेवल पर टॉप कर वह बहुत खुश है। वो दो-तीन घंटे पढ़ाई करता था। इसके साथ ही यू-टयूब देखकर पढ़ाई करता था। शुभ सीए बनना चाहता है, जिसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करेगा। शुभ अग्रवाल ने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जिनके कम मार्क्स आए हैं। उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें फिर से मेहनत और लगन के साथ तैयारी करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments