Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousबुमराह ने नरेन को पहली गेंद पर बोल्ड किया:रोहित के फील्डिंग करने...

बुमराह ने नरेन को पहली गेंद पर बोल्ड किया:रोहित के फील्डिंग करने पर कंफ्यूज हुए अंपायर, कंबोज का नमस्ते सेलिब्रेशन; मोमेंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। MI के जसप्रीत बुमराह ने सुनील नरेन को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। अंशुल कंबोज ने नमस्ते सेलिब्रेशन किया। वहीं रोहित शर्मा के फील्ड पर उतरने पर अंपायर्स को कन्फ्यूजन हुई। MI vs KKR मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. बुमराह ने नरेन को पहली गेंद पर बोल्ड किया
मुंबई इंडियंस के पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहली ही बॉल खेल रहे सुनील नरेन को बोल्ड कर दिया। दूसरे ओवर की पहली बॉल पर बुमराह ने यॉर्कर फेंकी। बुमराह की इन-स्विंगर नरेन को आउट स्विंगर लगी, इसलिए उन्होंने बॉल लेफ्ट की लेकिन गेंद स्टंप्स से जा टकराई। 2. किशन ने स्विच हिच से लगाई बाउंड्री
मुंबई इंडियंस के लेफ्टी विकेटकीपर बैटर ईशान किशन KKR के सुनील नरेन के खिलाफ राइट हैंड बैटर बन गए। नरेन ने लेग स्टंप के बाहर एक लेंथ बॉल फेंकी। ईशान ने उसे खेलने से पहले ही मन बना लिया कि वह स्विच हिट के लिए जाएंगे। उन्होंने स्विच हिट लगाते हुए चौका जड़ दिया। आखिर में नरेन ने ही ईशान को पवेलियन भेजा। 3. अरोरा ने एक बॉल पर दिए 12 रन
KKR के पेसर वैभव अरोरा ने एक बॉल पर 12 रन दे दिए। तीसरे ओवर की दूसरी बॉल अरोरा ने बीमर फेंकी। यह नो-बॉल विकेटकीपर से छूट कर चौके के लिए चली गई। अंपायर कंफ्यूज हो गए कि इसे नो बॉल दें या फिर वाइड, आखिर में अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। इस कारण गेंद पर 5 रन मिल गए। फ्री हिट बॉल पर अरोरा ने वाइड फेंक कर 1 रन दे दिया। फ्री हिट कायम रही। अरोरा ने फिर फुल टॉस गेंद फेंकी और स्ट्राइक पर खड़े रोहित शर्मा ने इसे स्क्वेयर लेग पर सिक्स के लिए पहुंचा दिया। रोहित ने नो-बॉल की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे नो-बॉल करार नहीं किया। 4. इम्पैक्ट प्लेयर रोहित के फील्डिंग करने पर कन्फ्यूज हुए अंपायर
मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर मैच के दौरान अंपायर से बहस करने लगे। रोहित शर्मा पहली पारी में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पारी में पीयूष चावला अपने ओवर पूरे करने के बाद मैदान से बाहर चले गए। वहीं, रोहित शर्मा सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर आए। हालांकि, इसके बाद पीयूष चावला वापस आ गए और रोहित शर्मा भी उस दौरान मैदान पर थे, लेकिन इस बार वह नुवान थुषारा की जगह शर्मा फील्ड पर खड़े रहे। इससे अंपायर्स में कंफ्यूजन पैदा हो गई।अंपायर को समझ नहीं आया कि रोहित फील्डर के रूप में आए हैं या कि इम्पैक्ट सब्सटिट्यूशन बनकर। बाद में कप्तान हार्दिक ने रोहित को इम्पैक्ट सब बनाकर मैदान पर बुला लिया। 5. श्रेयस को बोल्ड कर कम्बोज ने किया नमस्ते सेलिब्रेशन
MI के बॉलर अंशुल कंबोज ने श्रेयस अय्यर को बोल्ड कर दिया। 5वें ओवर की पहली ही बॉल पर कंबोज ने श्रेयस अय्यर को गुड लेंथ बॉल फेंकी। अय्यर ने इसे फ्लिक करना चाहा, लेकिन बॉल उनके बल्ले से लगकर स्टंप में जा घुसी। बोल्ड करने के बाद कंबोज ने नमस्ते सेलिब्रेशन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments