Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousब्रॉडकास्टर ने DK का IPL रिटायरमेंट कंफर्म किया:सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले...

ब्रॉडकास्टर ने DK का IPL रिटायरमेंट कंफर्म किया:सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी, सभी सीजन में खेलने वाले 7 प्लेयर्स में शामिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने IPL संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि, कार्तिक ने अभी तक आधिकारिक तौर पर IPL से अपने संन्यास की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, IPL के डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा की ओर से जो फोटो और IPL की ओर से जो वीडियो जारी किया गया है, उससे यह माना जा रहा है कि कार्तिक ने IPL से संन्यास ले लिया है। कार्तिक (257) दूसरे सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले प्लेयर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर एमएस धोनी (264) हैं। अपने 17 साल के IPL सफर में कार्तिक ने 6 IPL टीमों की ओर से खेला। कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एल‍िम‍िनेटर मुकाबले के बाद ज‍िस तरह से टीम के साथ‍ियों से मिले और दर्शकों का अभ‍िवादन किया, उससे यह तय हो गया है कि अब कार्तिक ने IPL को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। इस सीजन RCB के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बैटर हैं। कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में शामिल जिन्होंने IPL के सभी सीजन खेले
कार्तिक उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने IPL के अब तक हुए सभी सीजन (16 ) के हिस्सा रहे हैं। 2008 में IPL शुरू होने के बाद से ही वह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे के साथ ही इसमें खेल रहे हैं। IPL में 6 टीमों के हिस्सा रहें हैं कार्तिक
कार्तिक IPL के 6 टीमों के हिस्सा रहे हैं। उन्होंने IPL में करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरविल्स के साथ किया। वह किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान खेले 257 मैचों में 26.32 की औसत से 4842 रन बनाए हैं। जिसमें 22 अर्धशतक बनाए हैं। 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में किया गया था शामिल
कार्तिक का IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने साल 2022 में 16 मैचों में 183.33 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए बनाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments