Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsराजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी:साइंस में 97.73% स्टूडेंट्स पास, देखें तीनों...

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी:साइंस में 97.73% स्टूडेंट्स पास, देखें तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार साइंस, कॉमर्स और आट्‌र्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। 12वीं साइंस में 97.73%, कॉमर्स में 98.95% और आट्‌र्स में 96.88% स्टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 29 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच हुई बोर्ड परीक्षा
इस साल, 12वीं का एग्जाम 29 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया गया था। वहीं, राजस्थान बोर्ड की 10वीं का एग्जाम 7 मार्च से 30 मार्च तक हुआ था। दोनों ही क्लास के लिए एग्जाम सुबह की पाली में यानी 8.30 से 11.45 बजे तक हुए। 12वीं में 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया
इस साल सीनियर सेकेंड्री के लिए कुल 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं सीनियर उपाध्याय के लिए 3,671 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था। इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं में तकरीबन 10 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 देखने का डायरेक्ट लिंक 2023 में डिवीजन वाइज रिजल्ट
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 4,21,748 स्टूडेंट्स को फर्स्ट डिवीजन और 3,77,345 सेकेंड डिवीजन से पास हुए थें। वहीं, 1,42,924 स्टूडेंट्स को थर्ड डिवीजन मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments