Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsशासकीय स्कूल पर भरोसा, रोजाना 3- 4 घंटे पढ़ाई:बालोद की डोली साहू...

शासकीय स्कूल पर भरोसा, रोजाना 3- 4 घंटे पढ़ाई:बालोद की डोली साहू ने 10वीं में हासिल किया चौथा स्थान, गणित में लाए 100 अंक

बालोद जिले की डोली साहू ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है।डोली साहू स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय की छात्रा हैं। सबसे बड़ी बात यह रही डॉली ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक लेकर उत्तीर्ण हुई। डोली ने बताया कि वह आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी करेगी और गणित विषय लेकर ही वह आगे पढ़ाई करेगी। डॉली साहू ने 10वी बोर्ड की परीक्षा में 98.16 प्रतिशत अंक के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। डॉली के पिता पुषण साहू व्याख्याता के पद पदस्थ हैं। डॉली ने बताया कि हमेशा उसके माता-पिता ने उसका प्रोत्साहन किया है और उसने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। डॉली ने अपने शिक्षकों, माता-पिता का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन सभी ने उसे इस काबिल बनाया। दिन में 4 घंटे पढ़ाई डॉली साहू ने बताया कि वह दिन में तीन से चार घंटे की पढ़ाई करती थी। सभी विषयों का अध्ययन वह बेहतर ढंग से करती थी, जिसका परिणाम आज उसे मिला है। उसने कहा कि पढ़ाई को हमेशा गंभीरता में लेकर करना चाहिए और पढ़ाई से घबराना भी नहीं चाहिए। चीजों को ज्यादा बोझ में नहीं लेना चाहिए यदि हम किसी चीजों को ज्यादा बोझ में लेते हैं तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होता। और यदि हम किसी चीज को हंसते-खेलते करते हैं, तो वह हमें बोझ नहीं हमारे लिए वह मनोरंजन का सामान लगता है। बेटी की इस उपलब्धि से माता-पिता बहुत खुश हैं। शासकीय स्कूलों के प्रति विश्वास- पिता पिता पुषण साहू ने कहा कि मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं जो कहते हैं की बेटियों को आगे नहीं बढ़ना चाहिए, शादी करके घर बसाएं। बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं रखना चाहिए और शासकीय स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास हमेशा बरकरार रहना चाहिए। आज मेरी सभी बेटियां शासकीय स्कूलों में पढ़ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments