Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousहार्दिक पर स्लो ओवर-रेट के लिए एक मैच का बैन:30 लाख रुपए...

हार्दिक पर स्लो ओवर-रेट के लिए एक मैच का बैन:30 लाख रुपए का जुर्माना भी; अगले IPL सीजन में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिंक पंड्या पर IPL के इस सीजन में तीन मैचों में स्लो ओवर-रेट के लिए शुक्रवार को एक मैच का बैन लगाया गया। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेले गए मैच के बाद लिया गया। हालांकि, इस सीजन में मुंबई इंडियंस का अब एक भी मैच नहीं बचा है। वह पहले ही प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में अगले सीजन के अपने पहले मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे।
साथ ही इंपैक्ट प्लेयर सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख या मैच फीस का 50 प्रतिशत देना होगा। इनमें से जो कम होगा, उसे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को देना होगा। दरअसल, मुंबई ने 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, 30 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ और 18 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर किए थे। इस वजह से हार्दिक पंड्या कप्तान के तौर पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के दोषी पाए गए। 3 मैचों में हार्दिक पर 3 बार जुर्माना
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 30 लाख रुपए का जुर्माना लगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 लाख रुपए का फाइन लगा।
पंजाब किंग्स के खिलाफ 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा। अब समझिए IPL में स्लो ओवर रेट होने पर फाइन का नियम
IPL की स्लो ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के तहत अगर किसी टीम का कप्तान पहली बार दोषी पाया जाता है तो उस पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगता है। अगर सीजन में दूसरी बार उस कप्तान से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। तीसरी बार गलती हुई, तो कप्तान पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए जुर्माना लगता है। पंत पर भी लग चुका है एक मैच का बैन
IPL 2024 के इस सीजन में तीन बार स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभपंत पर भी एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। वह 12 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments