Saturday, July 27, 2024
HomeGovt Jobsहिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी:74.61% स्टूडेंट्स पास हुए, 99.86% मार्क्स के...

हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी:74.61% स्टूडेंट्स पास हुए, 99.86% मार्क्स के साथ रिधिमा बनी टॉपर; टॉप 10 में 92 स्टूडेंट्स

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 74.61% स्टूडेंट्स पास हुए। रिधिमा शर्मा ने 99.86% मार्क्स के साथ 10वीं बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है। उन्हें कुल 700 में से 699 नंबर मिले हैं। स्टूडेंट्स, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं। टॉप 3 में दो लड़कियां शामिल इस साल हिमाचल बोर्ड के 10वीं बोर्ड रिजल्ट के टॉप 3 में केवल एक लड़का जगह बना पाया है। शिवम शर्मा ने 99.57% मार्क्स के साथ टॉपर्स लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहें। इस साल टॉप 10 लिस्ट में कुल 92 छात्र हैं, जिनमें से 72 लड़कियां हैं। 91,130 स्टूडेंट्स दिए थे एग्जाम
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड एग्जाम में कुल 91,622 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया और 91,130 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए। इसमें से 67,988 स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं, 12,613 स्टूडेंट्स फेल हुए। इस साल कुल 44775 लड़कियों और 46847 लड़कों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 44559 लड़कियां और 46571 लड़के एग्जाम में शामिल हुए थें। पास होने के लिए 33% मार्क्स जरूरी
HPBOSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर एक सब्जेक्ट में में कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाना होगा। पिछले साल मानवी ने 10वीं की परीक्षा में 99.14 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। दीक्षा कथ्याल 99 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं, अक्षित शर्मा और आकर्षक शर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे थें। दोनों ने 98.86 फीसदी अंक हासिल किए थे। हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक स्कूल से ओरिजनल मार्कशीट लेनी होगी
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि ऑनलाइन पब्लिश हुआ 10वीं रिजल्ट प्रोविजनल है। ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments