Saturday, July 27, 2024
HomeGovt JobsEduCare न्यूज:उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं के रिजल्ट; 2023 की...

EduCare न्यूज:उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं के रिजल्ट; 2023 की तुलना में 12वीं का रिजल्ट 1.65% कम

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। UBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। क्लास 10 और क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच हुए थे। इन एग्जाम के लिए 1228 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। पिछले साल की तुलना में 12वीं का रिजल्ट 1.65% कम
क्लास 10 में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। क्लास 12 में पीयूष कोह्लिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है। करीब 1,16,379 स्टूडेंट्स ने क्लास 10 का बोर्ड एग्जाम दिया था जबकि 94,768 स्टूडेंट्स ने क्लास 12 का बोर्ड एग्जाम दिया था। क्लास 10 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज है 89.14%
क्लास 10 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 89.14 है जबकि क्लास 12 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 82.63% है। पिछले साल की तुलना में ये 1.65% कम है। बोर्ड की वेबसाइट से ऑनलाइन 10th, 12th की प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करनी होगी। 2023 में क्लास 12 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज था 80.98%
2023 में 1,29,778 स्टूडेंट्स ने क्लास 10 का एग्जाम दिया था। क्लास 10 में ओवरऑल 77.74% पासिंग पर्सेंटेज था। इनमें से 88.94% लड़कियों और 81.84% लड़कों ने एग्जाम क्लियर किया। क्लास 12 में 1,23,945 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 1,00,380 स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्लियर किया। क्लास 12 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 80.98% था। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 83.49% है और लड़कों का 78.49% था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments