Saturday, July 27, 2024
HomeGovt JobsEduCare न्यूज:10 जून को आएंगे MHT CET के रिजल्ट; स्कोर के बेसिस...

EduCare न्यूज:10 जून को आएंगे MHT CET के रिजल्ट; स्कोर के बेसिस पर 12वीं के बाद मिलेगा महाराष्ट्र में BE, BTech में एडमिशन

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET 2024 एग्जाम की रिजल्ट डेट अनाउंस कर दी है। MHT CET 2024 एग्जाम का रिजल्ट 10 जून को आएगा। MHT CET फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी दोनों ग्रुप के रिजल्ट 10 जून को ही आएंगे। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने सभी CET एग्जाम की रिजल्ट डेट जारी की
MHT CET एंट्रेंस एग्जाम को महाराष्ट्र का डायरेक्टरेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन कंडक्ट करता है। इसके बेसिस पर 12वीं के बाद महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में BE और BTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET) ने सभी एग्जाम के लिए रिजल्ट डेट डिक्लेयर कर दी है। इससे पहले सेल ने बताया था कि MHT CET का रिजल्ट 12 जून से पहले कभी भी आ सकता है। 22 अप्रैल से 16 मई तक 30 सेशन में हुए एग्जाम
MHT-CET 2024 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) एग्जाम 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हुआ था। वहीं, MHT CET 2024 (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) एग्जाम 2 से 16 मई के बीच हुआ था। ये एग्जाम 30 अलग-अलग सेशन में दो शिफ्टों में कराए गए। इस साल करीब 7.25 लाख स्टूडेंट्स ने MHT CET के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments