Saturday, July 27, 2024
HomeGovt JobsEduCare न्यूज:CBSE 10वीं, 12वीं का रीइवैल्यूएशन शेड्यूल जारी, 17 मई से रीचेकिंग...

EduCare न्यूज:CBSE 10वीं, 12वीं का रीइवैल्यूएशन शेड्यूल जारी, 17 मई से रीचेकिंग के लिए अप्लाय कर सकेंगे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए रीइवैल्यूएशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 17 मई से शुरू हो चुकी है। ऐसे स्टूडेंट्स जो बोर्ड एग्जाम में अपने मार्क्स से नाखुश हैं और अपनी आंसर शीट को दोबारा चेक कराना चाहते हैं वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन के बाद देख सकते हैं आंसर शीट
CBSE बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किए थे। मार्क्स वेरिफिकेशन के बाद स्टूडेंट्स अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी देख सकते हैं। वेरिफिकेशन में स्टूडेंट्स ये चेक कर सकते हैं कि आंसर शीट में उनकी परफॉर्मेंस के हिसाब से उन्हें कैसी मार्किंग मिली है, सभी क्वेश्चन पर मार्क्स मिले हैं या नहीं और टोटल नंबर ऑफ मार्क्स की गिनती में कोई गड़बड़ी तो नहीं है। इसके बाद भी अगर कोई स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है तो वो वेरिफिकेशन के बाद रीइवैल्यूएशन के लिए अप्लाय कर सकता है। रीइवैल्यूएशन के बाद मार्क्स इम्प्रूव हो सकते हैं। रीइवैल्यूएशन के लिए अप्लाय करने के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। 17 से 24 मई के बीच चलेगी क्लास 10, 12 की रीइवैल्यूएशन प्रोसेस
क्लास 12 के स्टूडेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 17 से 21 मई के बीच अप्लाई कर सकते हैं। क्लास 10 के स्टूडेंट्स 20 से 24 मई के बीच वेरिफिकेशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ऑनलाइन मोड में मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए अप्लाय किया हो, सिर्फ वो ही आंसर शीट की कॉपी देख सकेंगे। वेरिफिकेशन में होगी मार्क्स की रीकाउंटिंग
वेरिफिकेशन के दौरान मार्क्स की काउंटिंग दोबारा की जाएगी और नए मार्क्स अपलोड कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स चाहें तो इन मार्क्स को स्वीकार कर सकते हैं। दूसरा ऑप्शन है वेरिफिकेशन प्रोसेस में आगे जाकर रीइवैल्यूएशन के लिए अप्लाय करना। रीइवैल्यूएशन के बाद फाइनल मार्क्स का स्टेटस वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। अगर रीइवैल्यूएशन के बाद एक मार्क बढ़े या कम हो, तो उस रिजल्ट को ही फाइनल माना जाएगा। 15 जुलाई से शुरू होंगे क्लास 10, 12 के सप्लीमेंट्री एग्जाम
CBSE ने क्लास 10 और क्लास 12 के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। दोनों क्लासेस के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल हो गए हैं, वो दोबारा एग्जाम देकर पास होने के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इस साल CBSE बोर्ड ने क्लास 12 के 1,22,000 स्टूडेंट्स और क्लास 10 के 1,32,000 स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम की कैटेगरी में रखा है। रीइवैल्यूएशन के लिए अप्लाय करने का डायरेक्ट लिंक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments