Saturday, July 27, 2024
HomeMiscellaneousIPL 2024 में 38वीं बार बना 200+ स्कोर:MI दूसरी बार एक सीजन...

IPL 2024 में 38वीं बार बना 200+ स्कोर:MI दूसरी बार एक सीजन में 10 मैच हारी, पूरन ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई; टॉप रिकॉर्ड्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। मुंबई ने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन ही बना सकी। मुंबई दूसरी बार किसी सीजन में 10 मैच हारी। वहीं, लखनऊ ने 214 रन बनाए, यह सीजन का 38वां 200+ स्कोर रहा। निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर फिफ्टी लगाई, उन्होंने IPL में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया। MI vs LSG मैच के रिकॉर्ड्स… 1. सीजन में 38वां 200+ स्कोर बना
लखनऊ सुपरजायंट्स ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए। सीजन में 38वीं बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर पार हुआ। यह एक सीजन में 200 प्लस रन बनने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 के सीजन में 37 बार 200+ रन बने थे। 2. राहुल बने MI के खिलाफ टॉप स्कोरर
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मुंबई के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसी के साथ उनके MI के खिलाफ 950 रन हो गए। वह मुंबई के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, धवन के नाम मुंबई के खिलाफ 901 रन हैं। 3. 20 से कम गेंदों पर पूरन की तीसरी फिफ्टी
निकोलस पूरन ने अर्जुन तेंदुलकर के खिलाफ लगातार 2 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, पूरन ने IPL में तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई। 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में पूरन 2 प्लेयर्स के साथ टॉप पर पहुंचे। SRH के ट्रैविस हेड और DC के जैक फ्रेजर-मैगर्क भी 3-3 बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगा चुके हैं। 4. हार्दिक ने सीजन में 10वां टॉस जीता
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उन्होंने टूर्नामेंट में 10वां टॉस जीता, जो सीजन में सबसे ज्यादा है। उनके बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने सीजन में 9 टॉस जीते हैं। 5. दूसरी बार 10 मैच हारी मुंबई
मुंबई इंडियंस दूसरी बार किसी सीजन में 10 मैच हारी। टीम इससे पहले साल 2022 में 10 मैच हारी थी। दोनों ही सीजन में MI ने आखिरी पोजीशन पर फिनिश किया। 7. नमन धीर नंबर-7 या उससे नीचे MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
MI के ऑलराउंडर नमन धीर नंबर-7 या उससे नीचे MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 62 रन की पारी खेली। इस लिस्ट में अभी भी टॉप पर हरभजन सिंह है। हरभजन ने साल 2015 में पंजाब के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 बॉल में 64 रन बनाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments