Saturday, July 27, 2024
HomeGovt JobsJEE एडवांस्ड 2024 रिजल्ट जारी:देखें देश के टॉप IITs की लिस्ट, कोर्सेज...

JEE एडवांस्ड 2024 रिजल्ट जारी:देखें देश के टॉप IITs की लिस्ट, कोर्सेज और एडमिशन प्रोसेस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) ने JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। एग्जाम में इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 355 मार्क्स मिले हैं। कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस एग्जाम के जरिए 12वीं के बाद देश के टॉप IITs में इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। JEE एडवांस्ड देने के लिए एग्जाम का पहला स्टेज यानी JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। JEE Mains ऑनलाइन मोड में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कंडक्ट करती है। JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर देश के टॉप IITs में एडमिशन ले सकते हैं.. 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT-M)
IIT मद्रास में इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच की पढ़ाई के लिए 15 डिपार्टमेंट्स हैं। इनमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग डिजाइन, ओशयन इंजीनियरिंग और फिजिक्स के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमैनीटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट भी शामिल है। कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स में चार सालों का BTech, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में दो सालों का MSc और ह्यूमैनिटीज में दो सालों का MA कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से दो सालों के MBA कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं। ऑटोमेटिव टेक्नोलॉजी, मैथेमैटिकल मेथड फॉर एयरोस्पेस इंजीनियर जैसे कुछ कोर्सेज में ऑनलाइन MTech प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। MTech कोर्सेज में GATE स्कोर की मदद से एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, MSc में एडमिशन के लिए GATE या JAM स्कोर जरूरी है। MBA के लिए CAT स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। 2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIT-D)
IIT-D में 6 स्कूल, 16 डिपार्टमेंट्स और 11 स्पेशलाइज्ड सेंटर्स हैं। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग, एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा बायोलॉजिकल साइंस, पब्लिक पॉलिसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग डिपार्टमेंट्स भी हैं। वहीं, एटमॉस्फेरिक साइंस, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट, ऑप्टिक्स जैसे सब्जेक्ट्स के लिए खासतौर पर डेडिकेटेड सेंटर बनाए गए हैं। कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स में BTech, मास्टर्स ऑफ साइंस (MS) और PhD कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से MBA कोर्स भी कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। MTech कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है। MS कोर्सेज में GATE या JAM स्कोर के बेसिस पर एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं। 3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT-B)
IIT बॉम्बे में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े 16 डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट, डिजाइन और आंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़े 3 स्कूल और 40 रिसर्च सेंटर्स हैं। ये रिसर्च सेंटर्स एकेडमिक डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफर करते हैं। कोर्सेज : IIT-B से इन डिपार्टमेंट्स में BTech, MSc MDes, MBA, MS (रिसर्च), और मास्टर्स इन डेवलपमेंट प्रैक्टिस जैसे कोर्स कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। MSc कोर्सेज में एडमिशन के लिए JAM क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, MTech प्रोग्राम्स में GATE स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। 4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT-K)
IIT कानपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट साइंसेज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं। इंस्टीट्यूट में ह्यूमैनिटीज, इकोनॉमिक्स, साइंस के लिए 8 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स भी हैं। इसके अलावा न्यूक्लियर इंजीनियरिंग, फोटोनिक्स, स्पेस, प्लेनेटरी एंड एस्ट्रोनॉमिकल साइंसेज जैसे 5 डेडिकेटेड सेंटर्स भी हैं। कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स में BTech+MTech ड्युल डिग्री, MSc, MBA, MDes, MTech जैसे प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा PhD प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा बिना GATE स्कोर के eMasters प्रोग्राम के लिए भी अप्लाय कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन: BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। MTech प्रोग्राम में GATE स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, MBA के लिए CAT क्वालिफाई करना जरूरी है। 5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर (IIT-K)
IIT खड़गपुर में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ लॉ, मैनेजमेंट, साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज के 19 डिपार्टमेंट्स, 8 सेंटर और स्कूल और 25 से ज्यादा रिसर्च यूनिट्स हैं। IIT-K से स्कूल ऑफ लॉ, मैनेजमेंट और साइंस स्ट्रीम के सब्जेक्ट्स में भी एडमिशन ले सकते हैं। कोर्सेज : एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, एम्बेडड कंट्रोल एंड सॉफ्टवेयर, फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग, सिटी प्लानिंग, मल्टीमीडिया इन्फॉर्मेशन प्रोसेसिंग जैसे कोर्सेज में MTech कर सकते हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट डिपार्टमेंट से MBA भी कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इन कोर्सेज में GATE या CAT स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। 6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT-R)
IIT रुड़की में 23 से ज्यादा अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं। इनमें अप्लाएड मैथेमैटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग, बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग, अर्थकुएक इंजीनियरिंग, हाइड्रोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट्स शामिल हैं। कोर्सेज : इंस्टीट्यूट में इन डिपार्टमेंट्स से BTech, MTech VLSI फॉर इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स, MSc, एग्जीक्यूटिव MBA जैसे कोर्स कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। ​​​​​​​MTech और MSc कोर्सेज में IIT JAM, GATE, CAT, GMAT स्कोर के बेसिस पर मास्टर्स प्रोग्राम में एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं। कट ऑफ के आधार पर काउंसलिंग के बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के बेसिस पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। 7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT-G)
IITG में 11 डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा 9 स्कूल और 11 डेडिकेटेड रिसर्च सेंटर्स भी हैं। इनमें स्कूल ऑफ एग्रो एंड रूरल टेक्नोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रिसर्च, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इंडियन नॉलेज सिस्टम्स, लिंग्विस्ट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबल वॉटर रिसर्च जैसे स्कूल भी हैं। कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स में मास्टर ऑफ साइंस बाई रिसर्च (MS), मास्टर्स ऑफ साइंस बाई टेक्नोलॉजी (MTech) जैसे कोर्स कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech कोर्सेज में JEE एडवांस्ड स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।​​​​​​​​​​​​​​ इन कोर्सेज में GATE, IIT JAM के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं। 9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IIT-H)
IIT हैदराबाद में इंजीनियरिंग,साइंस, लिबरल आर्ट्स, डिजाइन एंड मैनेजमेंट के कुल 3 डिपार्टमेंट्स हैं। इनमें बायोटेक्नोलॉजी, क्लाइमेट चेंज, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, हेरिटेज साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आंत्रप्रेनोयरशिप और मैनेजमेंट जैसे 17 ब्रांचों की पढ़ाई होती है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम, ग्रीनको स्कूल ऑफ सस्टेनेबिलिटी जैसे स्कूल्स भी हैं। कोर्सेज : यहां से BTech, MSc, MDes, MA, एग्जीक्यूटिव MA, बायो डिजाइन जैसे कोर्स कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में GATE और IIT JAM जैसे एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। 10. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां लॉ और मैनेजमेंट स्कूल भी हैं। ये पश्चिम बंगाल की स्टेट यूनिवर्सिटी है। कोर्सेज : यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में टोटल 16 UG कोर्स, 35 PG कोर्स और PhD कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां UG इवनिंग 5 ईयर और PG इवनिंग 3 ईयर कोर्स भी कर सकते हैं। यहां से कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी एंड बायो-केमिकल इंजीनियरिंग जैसे 14 अलग-अलग ब्रांच में ME /MTech कोर्स कर सकते हैं। ऐसे मिलेगा एडमिशन : यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए GATE एग्जाम देना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments