Saturday, July 27, 2024
HomeGovt JobsNEET 2024 टॉपर:ऑनलाइन नहीं किताबों से पढ़ाई की; घर से दूर रहकर...

NEET 2024 टॉपर:ऑनलाइन नहीं किताबों से पढ़ाई की; घर से दूर रहकर तैयारी की, 710 नंबर स्‍कोर किए

NEET UG 2024 का रिजल्ट मंगलवार की शाम 4 जून जारी हो चुका है। पहली बार 67 स्टूडेंट्स ने 720 में से 720 नंबर हासिल किए हैं। इस बार कट ऑफ 137 से 164 नंबर रहा है। भोपाल के एक्सीलेंस कॉलेज से भी 15 स्टूडेंट्स का सिलेक्शन हुआ है। राजस्थान में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स ने 100% स्कोर किया है। फुल स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स में 14 लड़कियां और 53 लड़के शामिल हैं। 720 में से 710 नंबर स्‍कोर किए
एग्जाम देने वालों में 23 लाख स्टूडेंट्स में से 13 लाख स्टूडेंट्स ने क्‍वालिफाई किया है। टॉपर हर्ष और सुजीत से दैनिक भास्कर ने बात की। हर्ष धाकड़ और सुजीत दोनों के ही 720 में से 710 नंबर हैं। हर्ष रायसेन जिले के एक छोटे से गांव चंदल पिपलिया से हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 489 है। हर्ष एक किसान परिवार से हैं। पिता एक किसान हैं और उनकी मां एक हाउस मेकर हैं। हर्ष ने बातचीत में भास्कर को बताया कि वो भोपाल आने से पहले तक नहीं जानते थे कि NEET का एग्जाम क्या होता है। ये उन्हें उनकी बहन से मालूम हुआ कि NEET एग्जाम क्या होता है और इससे डॉक्टर बना जा सकता है। सब्जेक्ट स्कोर 100% रहा
बायोलॉजी में हर्ष के 360 में से 360 मार्क्स आए हैं। फिजिक्स में 180 में से 180 मार्क्स आए हैं और केमिस्ट्री में 170 में से 160 मार्क्स आए हैं। वो कहते हैं कि अपने नोट्स बनाना बहुत जरूरी है। तो नोट्स जरूर बनाएं उनका रेगुलर रिवीजन करें। रोज स्टडी करें, क्लास में रेगुलर रहें। रोज 5-6 घंटे जरूर पढ़ें। सेकेंड अटेम्‍प्‍ट में किया टॉप
ये उनका सेकेंड अटेम्‍प्‍ट था। उन्होंने बताया कि वो रोज 7-8 घंटे की क्लास के अलावा रोज सेल्फ स्टडी करते थे। हर्ष ने टीचर्स के दिए नोट्स से पढ़ाई की, डेली रिवीजन किया, खुद को फोकस्ड रखा और कभी खुद पर डाउट नहीं किया। वो बताते हैं कि वो भोपाल में किराये के घर में रहते हैं। फैम‍िली से दूर रहने की वजह से कई बार परेशानी भी आई। स्टडी के चलते कई बार चाहते हुए भी घर में हो रहे किसी काम में शामिल नहीं हो पाने का बुरा भी लगता है। फाइनेंशियल प्रॉब्लम को इंस्पिरेशन बनाया
कभी-कभी फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी हुई लेकिन हर्ष कहते हैं ‘मैंने हमेशा ही ये सोचा कि ये परेशानी तब तक ही है जब तक एग्जाम क्लियर नहीं होता। एक बार एग्जाम में हो जाऊंगा तो सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी।’ हर्ष के अलावा हमने भोपाल के पास ही के गांव भैरावल के रहने वाले सुजीत से भी बात की। सुजीत की ऑल इंडिया रैंक 492 है। इनके पिता एक किसान हैं और मां हाउस मेकर हैं। सुजीत के बायोलॉजी में 360 में 360 मार्क्स आए हैं। वहीं केमिस्ट्री में 180 में से 170 मार्क्स आए हैं। सुजीत ने बताया, वो जब गांव में रहकर पढ़ रहे थे, तब वो जानते भी नहीं थे NEET क्या होता है? और इसकी तैयारी किस तरह की जा सकती है। जब वो भोपाल आए तब उन्हें पता चला कि NEET क्या होता है। उसी के बाद उन्होंने इसकी प्रिपरेशन शुरू की। उन्होंने जाना ये मेडिकल का सबसे बड़ा एग्जाम होता है और इसे पास कर ही डॉक्टर बना जा सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नहीं नोट्स जरूरी
सुजीत बताते हैं कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से उन्होंने कभी भी स्टडी नहीं की है, उनका मानना है कि NEET एक ऐसा एग्जाम है जिसमें आप सेल्फ स्टडी या ऑनलाइन स्टडी से पास नहीं हो सकते। उन्होंने कोचिंग के आलावा सेल्फ स्टडी करने के लिए 5-6 घंटे का समय रोज दिया और कोचिंग ने जो नोट्स प्रोवाइड करवाए, उन्हीं नोट्स से ही प्रिपरेशन की। क्लास मिस करने से बचें
सुजीत बताते हैं कि उन्होंने अपनी क्लासेज रेगुलर रखीं हैं। माता-पिता का उन्हें पूरा सपोर्ट मिला है। क्लासेज को उन्होंने कभी मिस नहीं किया और हमेशा अपनी स्टडी पर फोकस किया है। 4 जून को जारी हुआ रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2024 रिजल्ट जारी कर दिया है। NEET UG रिजल्ट जारी होने की तारीख 14 जून, 2024 बताई गई थी। इस हिसाब से करीब 10 दिन पहले ही NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर रिजल्ट लाइव कर दिया गया। NEET स्‍कोरकार्ड की मदद से स्‍टूडेंट्स MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्‍ट जारी हुआ
इस साल करीब 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने NEET UG एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 10 लाख से ज्‍यादा छात्र, 13 लाख से अधिक छात्राएं और 24 छात्र थर्ड जेंडर के शामिल हुए थे। 5 मई को NEET-UG एग्जाम हुआ था
देश भर में 5 मई को NEET-UG एग्जाम हुआ था। इसके लिए देशभर में 557 एग्जाम सेंटर और विदेश में 14 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। ये एग्जाम दिन में 2 बजे से 5 बजे तक हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments